Move to Jagran APP

शर्मनाक: कर्ज न लौटाना पड़े, इसलिए पत्‍नी को पति ने कर दिया दोस्तों के हवाले

एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। पति ने कर्ज के बदले में दोस्‍तों को अपनी पत्‍नी को सौंप दिया। दो दोस्‍तों ने पत्‍नी से दुष्‍कर्म किया। पीडि़त महिला हरियाणा की रहने वाली है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 11:12 AM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 02:27 PM (IST)
शर्मनाक: कर्ज न लौटाना पड़े, इसलिए पत्‍नी को पति ने कर दिया दोस्तों के हवाले

नंगल (रूपनगर), जेएनएन। हरियाणा के जिला करनाल के थाना घरौंडा की महिला को उसके पति ने दोस्तों के हवाले कर दी। कर्ज न लौटाने के लिए पति ने यह घिनौना कृत्य अपनी दो बहनों के सहयोग से किया। महिला के साथ बीबीएमबी के रेस्ट हाउस में हुए दुष्कर्म के नौ महीने बाद नंगल पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

loksabha election banner

महिला की ननदें भी थी साजिश का हिस्सा, बीबीएमबी के रेस्ट हाउस में दो लोगों ने किया दुष्कर्म

पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति व ससुराल परिवार उसे परेशान करता था। इसी साल 30 मार्च को पति व दो ननदें कार में उसे हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी ले गए। इसी बीच चंडीगढ़ आते समय उसके पति ने दो और लोगों को कार में बिठा लिया।

नौ माह बाद पुलिस ने हरियाणा निवासी पति, दो ननदें और पति के दो दोस्तों पर दर्ज किया केस

रास्ते में एक होटल में रुककर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाया, जिसके बाद उसका सिर भारी होने लगा। उन्होंने उसे नंगल के बीबीएमबी के रेस्ट हाउस सिंचाई सदन में रोक लिया। वहां उसके पति के दोस्त अशोक व रघुवीर ने उससे दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि इन लोगों ने कमरा नंबर दो व 10 लिया। उससे कहा गया कि वह दो नंबर कमरे में सो जाए, लेकिन उसने यह कह कर मना कर दिया कि कमरा नंबर 10 में अपने पति व ननदों के साथ सोएगी।

महिला ने बताया कि रात करीब 11 बजे होश आने पर वह खुद को कमरा नंबर दो में पाया, जहां रघुवीर व अशोक उससे दुष्कर्म कर चुके थे। उन्होंने उसे चाकू दिखाकर मारने की धमकियां दीं। किसी तरह से अपने पति व ननदों के पास 10 नंबर कमरे में पहुंची। वहां उन्हें दुष्कर्म की जानकारी दी। 30 मार्च की रात को दुष्कर्म की जानकारी मिलने के बावजूद महिला के पति ने उसे इस बात की जानकारी किसी को न देने का कहते हुए दोबारा उसे दो नंबर कमरे में पहुंचा दिया। पति ने उससे कहा कि हमने रघुवीर के एक लाख रुपये कर्ज देने हैं। हम उसके एक लाख नहीं देंगे। ये जो कहते हैं करती जाओ। इसके बाद उससे दोनों ने फिर दुष्कर्म किया।

पति ने छह दिनों तक बंधक बनाकर पीटा

महिला ने बताया कि घर आकर उसके पति ने उसे करीब छह दिन तक बंधक बना कर रखा व जमकर पिटाई की। वह बहाना बनाकर मायके पहुंची और अपनी मां को सारी बात बताई। हरियाणा पुलिस को शिकायत देने पर अप्रैल तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने खुद जद्दोजहद कर सुबूत जुटाए और पुलिस को दिए।

सभी आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर

नंगल थाने की पुलिस ने जांच के बाद अब कार्रवाई की। जांच अधिकारी परमिंदर कौर के अनुसार महिला के पति, दो ननदें और रघुवीर व अशोक के खिलाफ पर सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। अभी तक आरोपित पकड़े नहीं गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.