गांव बरदार में बाढ़ से कई मकानों को नुकसान
घाड़ इलाके के गांव बरदार में बाढ़ के कारण कई मकानों को नुकसान पहुंचा है।
जागरण संवाददाता, रूपनगर: पंजाब और हिमाचल के बॉर्डर पर घाड़ इलाके के गांव बरदार में बाढ़ के कारण कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। सरपंच अवतार सिंह ने बताया कि 17-18 अगस्त की रात को पड़ी भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में प्रेम सिंह पुत्र करनैल सिंह, प्रीतम पुत्र भगवानू, किशन राम पुत्र भंगी राम, तरसे राम पुत्र रामजी, संतोख सिंह पुत्र अर्जन सिंह के घरों का नुकसान हुआ है। गांव की तीन पुलियों का भी नुकसान हुआ है। यदि इनकी मरम्मत न की गई, तो बड़ा नुकसान हो सकता है। सरपंच अवतार सिंह ने बताया कि बाढ़ के कारण जल सप्लाई की पाइप लाइन कई जगहों से टूट गई है। सड़क भी कई जगहों से खराब हो गई है। ग्राम पंचायत बरदार ने उपरोक्त मांगों की तरफ जल्द से जल्द ध्यान से सरकार से अपील की है। इस मौके पर निर्मल सिमह पंच टांडा, हरजिदर सिंह पंच, मोहनी देवी पंच, प्रेम सिंह पूर्व सरपंच, गुरमेल सिंह व मग्घर सिंह भी मौजूद थे।