मकान की छत गिरी, मुआवजा मांगा
गांव चालाकी में एक मकान की छत बीेते दिनों हुई बारिश के कारण गिर गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 11:04 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 11:04 PM (IST)
संवाद सूत्र, मोरिडा: मोरिडा के निकटवर्ती गांव चालाकी में एक मकान की छत बीेते दिनों हुई बारिश के कारण गिर गई। इस घटना से किसी जानी नुकसान से तो बचाव हो गया, लेकिन घर के अंदर रखा घरेलू सामान खराब हो गया। पीड़ित करनैल सिंह ने बताया कि बारिश के कारण उनके कच्चे मकान की छत गिर गई। इस कारण कमरे में बारिश का पानी भर गया और अंदर पड़ा भी सामान खराब हो गया। इस संबंधी समाजसेवी परविदर सिंह खुरल, सरबजीत सिंह जस्सी, गुरप्रीत सिंह मान, शिरोमणि अकाली दल पंजाब और पंच गुरमीत सिंह ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें