जोरदार बारिश ने ठंडा किया मौसम, आज भी बरसेंगे मेघ
शहर में दिनभर कभी हल्की तो कभी जोरदार बारिश होती रही। इससे ठंड और बढ़ गई है।
शहर में दिनभर कभी हल्की, तो कभी जोरदार बारिश होती रही। इससे ठंड और बढ़ गई है। बारिश के बीच लोगों का बाहर तक निकलना भी मुश्किल हो गया। दोपहर एक से लेकर तीन बजे तक हुई जोरदार बारिश ने जनजीवन प्रभावित को प्रभावित करके रख दिया। छुट्टी के बाद स्कूली विद्यार्थी बारिश में भीगते हुए अपने घर पहुंचे। वहीं कई बच्चे जो छाता नहीं लेकर आए थे, वह रास्तों में बने रेन शेल्टर में बारिश से बचत रहे। वहीं दिन भर बारिश के बीच आसमान में अंधेरा छाया रहा। दोपहर को ही इतना अंधेर हो गया, मानो रात हो गई हो। वहीं बाजारों में भी कम ही रौनक नजर आई। लोगों ने ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लिया। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान जहां 14 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उधर मौसम विभाग के मुताबिक आज आठ जनवरी को भी दिनभर बारिश होने के आसार हैं। नौ और दस जनवरी को सुबह के समय धुंध रहेगी और फिर उसके बाद मौसम खुलने के आसार हैं। इन दिनों बादल भी छाए रहेंगे। कितनी बारिश हुई
8 एमएम अधिकतम तापमान
14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान
8 डिग्री सेल्सियस