किसानों ने मांगा बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा
बीते दिनों हुई बारिश और तेज हवाओं से किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 11:05 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 11:05 PM (IST)
संवाद सूत्र, मोरिडा
बीते दिनों हुई बारिश और तेज हवाओं से किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। किसान गुरप्रीत सिंह काझला ने बताया कि उसने करीब 28 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर उसमें गेहूं की बिजाई की थी, लेकिन बारिश के कारण उनके खेतों में पानी भर गया। जिससे पांच एकड़ फसल बिलकुल बर्बाद हो गई। वहीं किसान यूनियन लक्खोवाल ब्लॉक मोरिडा के प्रधान दलजीत सिंह चलाकी, नंबरदार रणधीर सिंह माजरी व चरन सिंह मुंडिया ने पंजाब सरकार से मांग की कि जल्द गिरदावरी करवाकर किसनों को बनता मुआवजा दिया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें