Move to Jagran APP

योग व व्यायाम में दूर कर रहे कोरोना का डर, आइसोलेशन वार्ड में भी घर जैसा माहौल

कोरोना के बढ़ रहे मरीजों के कारण बेशक जिले के लोगों में दहशत है पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती लोग बिना किसी डर के खुशनुमा माहौल में समय व्यतीत कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 11:10 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 11:10 PM (IST)
योग व व्यायाम में दूर कर रहे कोरोना का डर, आइसोलेशन वार्ड में भी घर जैसा माहौल
योग व व्यायाम में दूर कर रहे कोरोना का डर, आइसोलेशन वार्ड में भी घर जैसा माहौल

रोहित कुमार जैन, राहों : कोरोना के बढ़ रहे मरीजों के कारण बेशक जिले के लोगों में दहशत है पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती लोग बिना किसी डर के खुशनुमा माहौल में समय व्यतीत कर रहे हैं। बंगा के गुरु नानक मिशन अस्पताल ढाहां कलेरां में इस समय 23 लोग सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन की पालना करवाते हुए अपना इलाज करवा रहे हैं। वार्ड में दाखिल सुरेश जैन, बिट्टा, सपना, सौरभ, संभव व दर्शना ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में उन्हें पूरा घर जैसा माहौल मिल रहा है।

loksabha election banner

अस्पताल में सारी सुविधाएं स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जा रही हैं। वार्ड में 40 बैड हैं और चार बड़े पावर के एसी लगे हुए हैं। इसके अतिरिक्त वार्ड में बड़े बाल फैन भी लगे हुए हैं, जोकि 40 मरीजों की सुविधा के लिए पर्याप्त हैं। वार्ड के भीतर ही लेडी व जेंट्स के अलग अलग टायलेटस बने हुए हैं। वार्ड में दाखिल होते ही दी जाती है किट

वार्ड में दाखिल होते ही सभी मरीजों को स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से एक किट दी जाती है। इस किट में प्लेट, बाल्टी, चम्मच, कटोरी, गिलास, मग, टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट, वाटर बोतल, नहाने वाला साबुन, कपड़े धोने वाला साबुन, बर्तन धोने वाला साबुन ,साबुनदानी दी जाती है। मोबाइल पर गेम खेल व गप्पे हांककर होता है टाइम पास

कोरोना पॉजिटिव मरीज वार्ड में मोबाइल पर गेम खेल कर व आपस में गप्पे मार कर अपना टाइम पास कर रहे हैं। फोन के प्रयोग करने की आज्ञा मिलने पर कुछ लोग अपने काम धंधे व व्यापार भी कर रहे हैं। वहीं सुबह व शाम के समय मरीज पूजा-पाठ भी करते हैं। खाने में रोजाना मिलती है अलग-अलग डिश व सलाद

खाने का समय तय है। सुबह 6 बजे बैड टी दी जाती है। सुबह 8 बजे नाश्ता और दोपहर डेढ़ बजे लंच करवाया जाता है। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे हल्का फुल्का सनेक्स दिया जाता है। रात 8 बजे डिनर मिलता है। रोजाना ही विभिन्न डिशों को दिया जाता है साथ में सलाद भी मिलता है। दिन में तीन बार दी जाती है विटामिन सी की गोलियां

लोगों को ठीक करने में सबसे अहम भूमिका विटामिन सी की रही है। रविवार को जब नए मरीज दाखिल हुए तो सबसे पहले उन्हें उनके बैड नंबर दिए गए व पल्स चैक की गई। पल्स चेक करने के बाद सभी को विटामिन सी की गोलियां दी गई है। विटामिन सी की गोलियों को दिन में तीन बार दिया जाता है। सुबह व शाम होती है कसरत व योग, सुनाई जाती है कहानियां

अस्पताल के कर्मचारियों की ओर से मरीजों को सुबह व शाम के समय कसरत करवाई जाती है। सभी को इसके बाद योगा भी करवाया जाता है। लोगों की सोच को पॉजिटिव रखने के लिए आशावादी कहानियों को सुनाया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.