Move to Jagran APP

26 को अनाज मंडी चमकौर साहिब से दिल्ली रवाना होंगे किसान, केंद्र के खिलाफ करेंगे रैली

चमकौर साहिब अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन (कादियां) के पंजाब प्रधान हरमीत सिंह कादियां ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के किसानों के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 12:55 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 12:55 AM (IST)
26 को अनाज मंडी चमकौर साहिब से दिल्ली रवाना होंगे किसान, केंद्र के खिलाफ करेंगे रैली
26 को अनाज मंडी चमकौर साहिब से दिल्ली रवाना होंगे किसान, केंद्र के खिलाफ करेंगे रैली

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब : चमकौर साहिब अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन (कादियां) के पंजाब प्रधान हरमीत सिंह कादियां ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के किसानों के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया है। केंद्र सरकार ने किसान विरोधी कानून बनाकर बड़ा नुकसान किया है। जिससे किसानों में रोष है। उन्होंने कहा कि 30 किसान जत्थेबंदियों की तरफ से किसान विरोधी बिलों के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में जीत किसानों की ही होगी। उन्होंने किसानों को 26 और 27 नवंबर को दिल्ली में किए जाने वाले घेराव में शमूलियत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी राज्य की सरकार ने उनको रास्ते में रोका तो किसान वहीं सड़क पर धरने पर बैठ जाएंगे और दिल्ली के सभी रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। इस मौके राज्य कमेटी मैंबर वीरपाल सिंह ढिल्लों, आढ़ती एसोसिएशन जिला प्रधान मेजर सिंह मांगट, जिला प्रधान गुरनाम सिंह जस्सड़ां, पंजाब उपप्रधान तलविदर सिंह गगों, जिला फतेहगढ़ साहिब से प्रधान सरबजीत सिंह अमराला, सीनियर उपप्रधान तरलोचन सिंह हुसैनपुर, अमनदीप सिंह मांगट, ब्लाक प्रधान चमकौर साहिब जगदीप सिंह मक्कोवाल, जतिदर सिंह गोगी, रुपिन्दर सिंह ब्लाक प्रधान रूपनगर, ब्लाक प्रधान मोरिडा अमरजीत सिंह आदि ने संबोधित करते कादियां को भरोसा दिलाया कि जिला रूपनगर से किसान बड़ी संख्या में अपने ट्रैक्टर ट्रालियों पर 26 नवंबर को सुबह 8 बजे अनाज मंडी चमकौर साहिब से रवाना होंगे। इस मौके जैलदार सतविदर सिंह चैड़ियां, आढ़ती मनजीत सिंह कंग, धरमिदर सिंह भुरड़े, हरिदर सिंह सल्लोमाजरा, सतनाम सिंह सोही, लखवीर सिंह हाफिजाबाद, आढ़ती नायब सिंह ओइंद, आढ़ती केहर सिंह, तरलोचन सिंह भंगू, शेर सिंह कोटली आदि किसान उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.