ट्रैक्टर मार्च में हिस्सा लेने के लिए किसान दिल्ली रवाना
खेती सुधार कानूनों को रद करवाने की मांग को लेकर सोलखियां टोल प्लाजा पर किसानों का धरना- प्रदर्शन लगातार जारी है।
जागरण संवाददाता, रूपनगर: खेती सुधार कानूनों को रद करवाने की मांग को लेकर सोलखियां टोल प्लाजा पर किसानों का धरना- प्रदर्शन लगातार जारी है। शुक्रवार को सोलखियां टोल प्लाजा से किसान सैकड़ों ट्रैक्टर सहित दिल्ली में 26 जनवरी को निकाले जाने वाले मार्च में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए। इस दौरान गुरुद्वारा धन- धन बाबा अमरनाथ जी बिदरख की प्रबंधक कमेटी ने किसानों के लिए लंगर का प्रबंध भी किया। इससे पहले टोल प्लाजा पर किसान जत्थेबंदियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जाहिर कर 26 जनवरी की ट्रैक्टर मार्च के बैठक भी की। यह बैठक मास्टर दलीप सिंह घनौली की अध्यक्षता में हुई। इसमें फैसला लिया गया कि किसान आंदोलन से सियासी या वित्तीय लाभ लेने की कोशिश करने वालों से किसान सचेत रहें। मार्च के लिए सतनाम सिंह माजरी जट्टा को जिला रूपनगर की किसान जत्थेबंदियों का कनवीनर और पवन कुमार चक्ककर्मा को मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया। इस दौरान रूपनगर जिले से किसानों, मजदूरों को किसान जत्थेबंदियों के 26 जनवरी के ट्रैक्टर मार्च मेंशामिल होने के लिए अपील भी की गई। इस मौके पर बलविदर सिंह असामपुर, गुरनाम सिंह जस्सड़ा, कमलजीत सिंह बंदे माहला, सुखबीर सिंह सुक्खा, गुरमेल सिंह बाड़ा, सतविदर सिंह चैड़ियां, प्रगट सिंह रोलूमाजरा, मेहर सिंह सरपंच सिंह, गुरइकबाल सिंह, गुरमुख सिंह दुलचीमाजरा, पवन कुमार चक्ककर्मा, मुखत्यार सिंह फूल, रवि सरपंच बुर्जवाला, सुरजीत सिंह रामपुर, सुखविदर सिंह गिल, गुरुद्वारा साहिब बिदरख के प्रधान गुरकीरत सिंह जिम्मी, मेंबर गुरमोहन सिंह, बहादुर सिंह, कृष्ण सिंह, पाल सिंह, हरचद सिंह, मास्टर सुखजीत सिंह व अवतार सिंह पप्पी भी उपस्थित थे।