32 किसान संगठन करेंगे चक्का जाम, बंद रहेंगे बाजार, खुलेंगे मेडिकल स्टोर
वांशहर केंद्र सरकार के हाल में ही पारित किए गए कृषि विधेयक के विरोध में किसानों के 32 संगठन आज जिले में पूरा चक्का जाम करेंगे।
जागरण संवाददाता,नवांशहर: केंद्र सरकार के हाल में ही पारित किए गए कृषि विधेयक के विरोध में किसानों के 32 संगठन आज जिले में पूरा चक्का जाम करेंगे। संगठन लंगड़ोया बाईपास और बछुआं टोल प्लाजा पर जाम लगाएंगे। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी लोगों की सुरक्षा को लेकर तैयारियां कर ली हैं। पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया है जिनकी डयूटियां वीरवार रात से ही जाम वाले स्थानों पर लगा दी जाएंगी। उधर बेशक कांग्रेस और अकाली दल ने किसानों के बंद को समर्थन देने का ऐलान किया है, पर किसान संगठन नेताओं का कहना है कि उनका पंजाब बंद गैर राजनीतिक संगठनों का बंद है। इसमें राजनीति को दखल होने नहीं दिया जाएगा। वहीं
किसान संगठनों की ओर से किए जा रहे बंद को जिला व्यापार मंडल ने भी अपनी हिमायत दी है। बाजार पूर्ण तौर पर बंद रहेंगे। कोई भी दुकानदार अपनी दुकान नही खोलेगा। दूध, डेयरी, करियाना, सब्जी मंडी व सब्जी की दुकानें सब बंद रहेंगी। सिर्फ मेडिलक स्टोर ही खोले जाएंगे, क्योंकि यह अति आवश्यक वस्तूओं की सूची में आते हैं। वहीं अस्पताल भी खुले रहेंगे। अकाली लगाएंगे अपना जाम अकाली दल के नेता चंडीगढ़ मार्ग पर सुबह 11 से लेकर दोपहर दो बजे तक जाम लगाएंगे। अकाली दल के हलका इंचार्ज जरनैल सिंह वाहद ने बताया कि अकाली दल के कार्यकर्ता ट्रैक्टर व ट्रॉलियों पर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में अपना रोष जताएंगे। नहीं चलेंगे आटो ऑटो वर्कर्स यूनियन ने भी किसानों के बंद को समर्थन दिया है। न्यू ऑटो वर्कर्स यूनियन नवांशहर ने किसान संगठनों के 25 सितंबर को किए जा रहे पंजाब बंद के आह्वान पर ऑटो सेवाएं संपूर्ण तौर पर बंद रखने का ऐलान किया है। ऑटो स्टैंड पर ऑटो वर्करों की मीटिग में यूनियन के जिला प्रधान पुनीत कलेर बछौड़ी और उप प्रधान बिल्ला गुज्जर ने बताया कि कोरोना महामारी के नाम पर सरकारों की ओर से कई तरह की अनावश्यक बंदिशें लगाकर ऑटो कारोबार को पूरी तरह बंद कर दिया है। जरूरत पड़ी तो कुलाम मार्ग व कोठी रोड से डायवर्ट करेंगे ट्रैफिक डीएसपी हरलीन सिंह ने बताया कि किसानों के पंजाब बंद की कॉल पर अगर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा, तो हर जगह जाम लगने के कारण हाईवे के किसी रूट को डायवर्ट नहीं किया जा सकता है। स्थानीय स्तर पर अगर चंडीगढ़ चौक बंद होता है, तो इसके लिए यातायात को कुलाम मार्ग व कोठी रोड से डायवर्ट किया जाएगा। एंबुलेंस को संगठन भी नही रोकेंगे और उन्हें रास्ता देने के लिए पुलिस की ओर से भी इंतजाम किया गया है। स्थिति से निपटने के लिए दो सौ के करीब अतिरिक्त पुलिस बल को लगाया जाएगा, जोकि चंडीगढ़ चौक, टोल प्लाजा बछूआ व चंडीगढ़ रोड पर तैनात रहेगा नहीं चलेंगी बसें और ट्रेनें किसानों के बंद के दौरान जिले में कोई भी सरकारी या निजी बस नहीं चलेगी। इसके अलावा ट्रेनें भी बंद रहेंगी। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान बिना वजह बाहर निकलकर परेशान न हों।
किसानों के दिए जा रहे धरने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। फायर ब्रिगेड का भी प्रबंध किया गया है। इसके अलावा लोगों को स्वास्थय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है।
जगदीश सिंह जौहल, एसडीएम, नवांशहर