Move to Jagran APP

संसद भवन के सामने गिरफ्तारी देने के लिए 55 किसानों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल ब्लाक मोरिडा की बैठक गुरुद्वारा श्री शहीद गंज साहिब मोरिडा में हुई। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 22 जुलाई को संसद के घेराव के लिए बनाए गए प्रोग्राम के बारे में चर्चा की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 06:58 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 06:58 PM (IST)
संसद भवन के सामने गिरफ्तारी देने के लिए 55 किसानों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
संसद भवन के सामने गिरफ्तारी देने के लिए 55 किसानों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

संवाद सूत्र, मोरिडा : भारतीय किसान यूनियन राजेवाल ब्लाक मोरिडा की बैठक गुरुद्वारा श्री शहीद गंज साहिब मोरिडा में हुई। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 22 जुलाई को संसद के घेराव के लिए बनाए गए प्रोग्राम के बारे में चर्चा की। किसान नेता परमिदर सिंह चालाकी ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बड़ी संख्या में मोरिडा ब्लाक के किसानों ने संसद के आगे गिरफ्तारियां देने का मन बना लिया है। शनिवार को 55 किसानों ने अपने नाम दर्ज करवाने के लिए पहचान पत्र दो फोटो यूनियन को सौंपा है।

loksabha election banner

चालाकी ने बताया कि यह 55 किसानों का जत्था 21 जुलाई को दिल्ली के लिए रवाना होगा। उन्होंने किसान और किसान हितैषियों को जन आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की पुरजोर अपील की। इस मौके पर अजैब सिंह मुंडियां, हरबंस सिंह दतारपुर, रणजोध सिंह खटड़ा रतनगढ़, सुखदीप सिंह भंगू, परमजीत सिंह अमराली, मनदीप सिंह अमर सिंह क्लारा, अमनदीप सिंह, जगविदर सिंह, हरजीत सिंह, खजान सिंह, नरिदर सिंह, बरिदर सिंह, संदीप सिंह, सुखजिदर सिंह, अजमेर सिंह, रणधीर सिंह, गुरपाल सिंह, गुरमीत सिंह, जसविदर सिंह, गुरदीप सिंह, गुरमीत सिंह मारजी, मनदीप सिंह रतनगढ़, सुपिदर सिंह, रणजीत सिंह, कुलदीप सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.