सौलखियां टोल प्लाजा पर संयुक्त किसान मोर्चा ने जलाई कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां
सौलखियां टोल प्लाजा पर संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर खेती कानूनों की कापियां जलाई गई। किसान नेताओं ने बताया कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और कानून रद नहीं कर रही।
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 06:59 PM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 06:59 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रूपनगर : सौलखियां टोल प्लाजा पर संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर खेती कानूनों की कापियां जलाई गई। किसान नेताओं ने बताया कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और कानून रद नहीं कर रही। नेताओं ने कहा कि बीजेपी नेता के साथ हो घटना हुई है उसके लिए खुद भाजपा सरकार जिम्मेदार है। नेताओं ने कहा कि किसान जबर का विरोध सब्र के साथ कर रहे हैं। इस मौके पर सतनाम माजरी, मास्टर दलीप सिंह, रुपिदर सिंह, कुलवंत सिंह, हरदेव सिंह, गुरदेव सिंह बागी, कैप्टन जीएस ढिल्लों, परविदर सिंह अलीपुर, परमिदर सिंह, नवीन दर्दी, तरलोचन सिंह, दिलबाग सिंह उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें