30वें दिन भी जारी रही किसानों की भूख हड़ताल
खेती सुधार कानूनों के विरोध में किसानों की आनंदपुर साहिब में जारी भूख हड़ताल शुक्रवार को 30वें भी दिन भी जारी है।
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: खेती सुधार कानूनों के विरोध में किसानों की आनंदपुर साहिब में जारी भूख हड़ताल शुक्रवार को 30वें भी दिन भी जारी है। भूख हड़ताल पर जतिदर सिंह, जगदीप सिंह, मनप्रीत सिंह बासोवाल, बलविदर सिंह व मनमीत सिंह बैठे। इस मौके पर पूर्व हेड ग्रंथी सुखविदर सिंह, गुरप्रीत सिंह व मनजिदर सिंह बराड़ ने केंद्र सरकार से इन कानूनों को रद करने की मांग की। इस दौरान प्रेम सिंह, जसविदर सिंह, पाल सिंह, बख्तावर सिंह, राम कुमार पुरी, राम कुमार जिदवड़ी, डा. गुरपाल सिंह, राजकुमार, गुरमुख सिंह, गुरविदर सिंह पूर्व मैनेजर, कथा वाचक भाई गुरप्रीत सिंह, भाई सुखविदर सिंह खालसा, हरपाल सिंह गिल, जोगिदर पाल अगमपुर, राजवीर सिंह, बाबा सतनाम सिंह खडूर साहिब, हरपाल सिंह भुल्लर, हरजिदर सिंह, बाबा जीत सिंह, हरविदर सिंह,जसविदर सिंह जस्सी, रविदर सिंह कांग सिंह, बलदेव सिंह, भाई गुरदयाल सिंह व गुरचरन सिंह चीमा भी उपस्थित थे। पीएम मोदी को खून से लिखकर भेजी चिट्ठी संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: भाई घनइया जी मिशन सेवा सोसायटी के सदस्यों ने एसजीपीसी मेंबर भाई अमरजीत सिंह चावला की अगुआई में लगाए गए रक्तदान कैंप के दौरान खेती सुधार कानूनों को रद करने की मांग के लिए पीएम को खून से एक पत्र लिखकर भेजा। कैंप का उद्घाटन तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह ने किया। इस मौके पर भाई घनइया जी मिशन सेवा सोसायटी के मुख्य सेवक जत्थेदार तरनजीत सिंह निमाण ने खून से पीएम को चिट्ठी लिखकर इन कानूनों को रद करने की मांग की। चिट्ठी पर रघुबीर सिंह और अमरजीत चावला ने हस्ताक्षर किए। चिट्ठी संयुक्त किसान मोर्चे के प्रमुख नेता गुरदीप सिंह सिद्धू ने भेजी।