संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: केंद्र सरकार के पास किए खेती सुधार कानूनों के विरोध में कुल हिद किसान सभा की बैठक मास्टर तारा सिंह अध्यक्षता हुई। इसमें राज्य उप प्रधान कामरेड बलवीर सिंह जाडला भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र के पास किए इन कानूनों से सिर्फ कारपोरेट घरानों को लाभ मिलेगा और किसानी पूरी तरह से उजड़ जाएगी। इस लिए इन्हें जल्द से जल्द रद किया जाना चाहिए। इस मौके पर किसानी आंदोलन में जान गंवाने वाले 103 किसानों की याद में दो मिनट का मौन रख सभी ने श्रद्धांजलि दी। जिला प्रधान सुरजीत सिंह ढेर, सचिव महिदर सिंह संगतपुर व सीनियर उप प्रधान भजन सिंह संदोआ ने कहा कि इन कानूनों के विरोध में 26 जनवरी की दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च भी निकाला जाएगा। इस मौके पर करनैल सिंह बजरूड़, जसविदर सिंह ढेर, दलीप सिंह घनोला व बिक्कर सिंह गिल मोठापुर ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान किसानी संघर्ष के बलवंत सिंह अटवाल ने पांच हजार रुपये की मदद भी दी। बैठक में सरपंच रजिदर सिंह डोड, हरमिदर सिंह अगमपुर, मास्टर परमिदर सिंह बेला, गुरबख्श सिंह , प्यारा सिंह बीकापुर, तिलक राज संगतपुर, राम सिंह, अमर सिंह बड़ा पिड, राकेश कुमार राणा, जागर सिंह गरा, खुशहाल सिंह भंगल, प्रेम सिंह अटवाल, पंच अमरीक सिंह काकू, पंच गुरदयाल सिंह अटवाल, महिदर सिंह दड़ोली, जयमल सिंह दड़ोली, हरजाप सिंह वड्याल, चरन सिंह प्रधान कोआपरेटिव सोसायटी, सोम नाथ अजोली, बरजिदर सिंह डोड, रघुबीर सिंह भंगल, कुलविदर सिंह भंगल, हुक्म सिंह साधड़ा, गुरदेव सिंह, गुरनाम सिंह, भगवंत सिंह , मनजीत सिंह पटवारी बेला, कस्तूर सिंह साधड़ा व दर्शन सिंह नाहल भी उपस्थित थे। 27वें दिन भी जारी रही भूख हड़ताल संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: खेती सुधार कानूनों के विरोध में आनंदपुर साहिब में जारी भूख हड़ताल मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रही। इस दौरान जगतार सिंह बड़ा पिड, अवतार सिंह कीरतपुर साहिब, अमरजीत सिंह बुर्ज, परमजीत सिंह व बहादुर सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। किसानों का नौवां काफिला दिल्ली रवाना संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: गांव संधूआं से किसानों का नौवां काफिला दिल्ली में जारी किसान संघर्ष में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए। पंचायत समिति चमकौर साहिब की चेयरपर्सन अमनदीप कौर संधूआ ने कहा कि काफिले में सरपंच अमरीक सिंह, सोहन सिंह, जिदर सिंह, हरजीत सिंह, दलबारा सिंह, सुखदीप सिंह, जगदीप सिंह, तेजपाल सिंह, अमरिदर सिंह, सुखविदर सिंह व अवतार सिंह दिल्ली रवाना हुए।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਇੱਥੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ!
रोपड़ में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे