कमालपुर टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी
रूपनगर मार्ग पर गांव कमालपुर टोल प्लाजा पर वीरवार को भी किसान केंद्र सरकार के पास किए गए खेती सुधार कानूनों के खिलाफ डटे रहे।
संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: चमकौर साहब -रूपनगर मार्ग पर गांव कमालपुर टोल प्लाजा पर वीरवार को भी किसान केंद्र सरकार के पास किए गए खेती सुधार कानूनों के खिलाफ डटे रहे। इस मौके वक्ताओं ने केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर इन कानूनों को वापस लेने की मांग की। धरने में पहुंचे प्रसिद्ध खेल प्रमोटर नरिदर सिंह कंग ने किसान एकता मजदूर यूनियन के सभी को झंडे सौंपते कहा कि अब केंद्र सरकार का यह भ्रम भी दूर हो गया है जिसके साथ वह पंजाबियों को आतंकवादी और नशेड़ी कह कर निदा किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि आज वही नौजवान देश के हित में शांतिमय ढंग से पहरेदारी कर रहे हैं। इस मौके अमनदीप सिंह मांगट, किसान नेता गुरदीप सिंह राजी पूर्व सरपंच भक्कूमाजरा, प्रसिद्ध समाजसेवी अमरजीत सिंह धारीवाल मोहाली, दर्शन सिंह, आढ़ती केहर सिंह दुग्गरी, संगत सिंह व सरपंच धरमिदर सिंह सलेमपुर ने भी केंद्र सरकार की ओर से जबरन थोपे जा रहे कृषि सुधार कानूनों की निदा की। इस दौरान पूर्व पंच जरनैल सिंह सलेमपुर, पूर्व पार्षद वरिदर विक्की, बलदेव सिंह, अमनदीप सिंह, अमर सिंह मावी सलेमपुर, गुरसेवक सिंह दुग्गरी, ध्यान सिंह भक्कूमाजरा, बलजीत सिंह व गुरमेल सिंह झल्लियां कलां भी उपस्थित थे। खेती सुधार कानूनों के विरोध में लोगों को किया जागरूक संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब: मजदूर मुलाजिम तालमेल कमेटी आनंदपुर साहिब क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में जाकर लोगों को किसानों को खेती सुधार कानूनों के विरोध में किसानों के संघर्ष में समर्थन में देने को जागरूक कर रही है। कमेटी पदाधिकारी लोगों को केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए इन कानूनों के बारे में बता रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को बिजली संशोधन एक्ट 2020 के नियमों के बारे में भी बता रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को मजदूर मुलाजिम तालमेल कमेटी आनंदपुर साहिब ने भरतगढ़ क्षेत्र के गांवों बेली, खरोटा, आसपुर, आवानकोट, माजरी एवं आलोवाल सहित अन्य गांवों में जाकर लोगों को खेती सुधार कानूनों के विरोध में रैली निकाली। इस मौके कुलविदर सिंह व गुरुदयाल सिंह भंगल ने लोगों को किसानों के हित में खड़े रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगर आज हमने किसान भाईयों के समर्थन में इन कृषि सुधार कानूनों का विरोध नहीं किया, तो आने वाले समय में देश के चंद कारपोरेट घराने किसानों की फसलों को कौड़ियों के दाम में खरीदकर वापस महंगे दामों पर हम लोगों को ही बेचेंगे। इसलिए हम सभी को एकजुट होकर देश की किसानी को बचाने के लिए प्रयास करने चाहिए । इस मौके पर वरिदर सिंह, तरसेम लाल, राम कुमार, मंगतराम, अजीत सिंह फोरमैन, सिकंदर सिंह, कपिल मेहंदली, सरदारा सिंह, प्रेम सिंह खरोटा, गुरदेव सिंह नंबरदार व रणवीर सिंह आसपुर भी मौजूद थे।