अपनी मांगों को मनवाकर ही दम लेंगे किसान
खेती सुधार कानूनों के खिलाफ संघर्ष को और तेज किया जाएगा और किसान अपनी मांगों को मनवाकर ही दम लेंगे।
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: खेती सुधार कानूनों के खिलाफ संघर्ष को और तेज किया जाएगा और किसान अपनी मांगों को मनवाकर ही दम लेंगे। यह बातें यहां पर कुल हिद किसान सभा जिला रूपनगर की जरनल बाडी की बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव गुरनेक सिंह भज्जल ने कहीं। इस दौरान किसान संघर्ष में जान गंवाने वाले किसानों की याद में दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। इस मौके पर भज्जल ने कहा कि खेती सुधार कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन आज देश के 24 राज्यों में पहुंच गया है। केंद्र सरकार ने यह कानून कारपोरेट घरानों के हित में पास किए हैं। इनके विरोध में देश का किसान केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये को तोड़कर ही दम लेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग है कि इन कानूनों को रद कर एमएसपी कानून बनाया जाए और बिजली संशोधन बिल को भी रद किया जाए। बैठक में पहली मई को नूरपुरबेदी में किसानों और पंजाबी गायक पम्मा डूमेवाल पर दर्ज पर्चे को भी रद करने की मांग की गई । बैठक में फैसला किया गया कि दिल्ली में कसानों की संख्या बढ़ाने के लिए कुल हिद किसान सभा का जत्था 15 मई को दिल्ली रवाना होगा। बैठक में महिदर सिंह संगतपुर सहित किसान नेता भजन सिंह संदोए, बिक्कर सिंह मोठापुर, जसपाल सिंह ढाहे, दलविदर कुमार लक्की, हरमिदर सिंह अगंमपुर, जागर सिंह गरा, गीता राम, इंद्रजीत सिंह फौजी, बरजिदर सिंह डोड, प्रेम सिंह अटवाल, कुलविदर सिंह भंगल, करनैल सिंह बजरूड़, जगीर सिंह रोली, सुरिदर कमार, जयमल सिंह बसी, हरजाप सिंह वड्याल, प्यारा सिंह बीकापुर, रोशन लाल सैनीमाजरा व सोमा करतारपुर भी उपस्थित थे। भाकियू राजेवाल ने दिल्ली चलो प्रोग्राम के तहत किसानों को किया लामबंद
संवाद सूत्र, मोरिडा: भारतीय किसान यूनियन राजेवाल ब्लाक मोरिडा के सदस्य गांव- गांव जाकर दिल्ली चलो प्रोग्राम तहत किसानों को लामबंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में परमजीत सिंह अमराली, अमर सिंह कलारां, रणजीत सिंह कलारां, अवतार सिंह लुठेड़ी, दर्शन सिंह अमराली की अगुआई में टीम ने कलारां, कांझला, संगतपुरा, बल्ला खुर्द, कजौली, बल्ला कलां, दूसरी टीम बहादुर सिंह ढंगराली, गुरमेल सिंह रंगी, टिकू मान, भुपिदर सिंह रंगिया, अमरीक सिंह की अगुआई में मंडां, चतामला, चतामली, मड़ौली, ध्यानपुरा, बमनाडा और रंगिया गांवों में सोमवार को दिल्ली जाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। इनके अलावा हरबंस सिंह दतारपुर, सुखदीप सिंह भंगू,, गुरपाल सिंह कंग की अगुआई में सदस्यों ने दतारपुर, ताजपुरा, चलाकी व सक्खोमाजरा गांव में भी किसानों को लामबंद किया।