Move to Jagran APP

खेती सुधार कानूनों के विरोध में लामबंद किए किसान

भारतीय किसान यूनियन कादियां ब्लाक रूपनगर की बैठक ब्लाक प्रधान रुपिदर सिंह रूपा की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 10:39 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 10:39 PM (IST)
खेती सुधार कानूनों के विरोध में लामबंद किए किसान
खेती सुधार कानूनों के विरोध में लामबंद किए किसान

जागरण संवाददाता, रूपनगर: भारतीय किसान यूनियन कादियां ब्लाक रूपनगर की बैठक ब्लाक प्रधान रुपिदर सिंह रूपा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला प्रधान गुरनाम सिंह जस्सड़ां विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक में दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसानी संघर्ष संबंधी विचार विमर्श कर यहां से भी किसानों को संघर्ष में ज्यादा से ज्यादा शिरकत करने के लिए लामबंद किया गया। केंद्र के पास किए खेती सुधार कानूनों के विरोध में लोगों को जागरूक करने के लिए पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। इसमें परविदर सिंह अलीपुर को भारतीय किसान यूनियन कादियां ब्लाक रूपनगर का महासचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर सुखविदर सिंह गग्गों, अमनदीप सिंह गग्गों, हरिदर सिंह सल्लोमाजरा, हरदीप सिंह टप्परियां, तरलोचन सिंह हुसैनपुर उपस्थित थे।

loksabha election banner

खेती सुधार कानूनों को वापस ले केंद्र सरकार: मुंडियां संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: चमकौर साहिब के बाबा संगत सिंह दीवाल हाल में विभिन्न किसान यूनियनों की संयुक्त बैठक जिला प्रधान गुरनाम सिंह जस्सड़ा और चरन सिंह मुंडियां की अध्यक्षता में हुई। इसमें ब्लाक चमकौर साहिब के किसानों को दिल्ली आंदोलन में शिरकत करने के लिए लामबंद किया गया। इस दौरान ट्रांस्पोर्टर बलदेव सिंह हाफिजाबाद, रुपिदर सिंह रूपा ख्वासपुर, परविदर सिंह अलीपुर, पार्षद सुखवीर सिंह चमकौर साहिब व जगीर सिंह खोखरा ने केंद्र सरकार के पास किए कृषि सुधार कानूनों की निदा कर इन्हें वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली में किसानों के आंदोलन को असफल करने के लिए कई हथकंडे अपना रही है। अगर एक बार आंदोलन ढीला पड़ गया, तो सरकार अपने मिशन में सफल हो जाएगी। इसलिए गांवों के किसान व मजूदर बारी- बारी से काफिलों के रूप में दिल्ली जाएं। इस मौके पर दपिदर सिंह, परविदर सिंह, सुखविदर सिंह, मनिदर सिंह, मोहन सिंह संधूआ, दलजीत सिंह संधूआ, गुरदीप सिंह भूरड़े, बिक्कर सिंह व दीदार सिंह डेहर भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.