बेमौसमी बरसात से एक हजार एकड़ की फसल तबाह
पिछले कई दिनों से हो रही बेमौसमी बारिश ने इलाके में फसलों का काफी नुक्सान किया है।
संवाद सूत्र, घनौली: पिछले कई दिनों से हो रही बेमौसमी बारिश ने इलाके में फसलों का काफी नुक्सान किया है। इसी तरह गांव खरोटा, हिम्मतपुर, आलोवाल माजरी और साथ लगते अन्य गांवों की सैंकड़ो एकड़ जमीन में कई-कई फीट बरसाती पानी जमा हो गया है। नुक्सानी फसलों का मौका देखने के लिए आम आदमी पार्टी हलका आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार हरजोत सिंह बैंस अपने साथियों समेत पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन फसलों का मुआवजा पीड़ित किसानों को गिरदावरी करके तुरंत दिया जाए। इलाकावासियों ने हरजोत सिंह बैंस को बताया कि यह इस इलाके की सब से बड़ी समस्या है परंतु सरकार इस तरफ गौर ही नही कर रही। बैंस ने गांव वासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बनती है तो पहल के आधार पर इस मसले का हल किया जाएगा। इस मौके पर जुझार सिंह आसपुर, राजबीर सैनी, मनजीत सिंह आलोवाल, गौरव आलोवाल, गुरध्यान सिंह माजरी, भाग सिंह माजरी, कृष्ण सिंह मजारी, सुरजीत रोमी, सतनाम सिंह आसपुर, बिदा आलोवाल, लक्की आलोवाल, बहादुर सिंह, गोल्डी अवानकोट, रणजीत सिंह आसपुर, कुलदीप सिंह सरसा नंगल, कमिक्कर सिंह डाढी, केसर सिंह संधू, जसपाल सिंह ढाहे अन्य पार्टी वर्कर उपस्थित थे।
वहीं पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जहां मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं गेंहू की फसल में बारिश का पानी भर जाने के कारण किसानों के चेहरों पर चिता देखी जा सकती है। जिले के चंगर के इलाके में जहां सिचाई के साधन कम हैं, वहां फसलों को बारिश के रूप में संजीवनी मिली है। सोमवार को सुबह शहर में घनी धुंध के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। बाहन कछुआ चाल की तरह रेंग रेंग कर चल रहे थे। धुंध इतनी घनी थी कि वाहन चालकों को लाइटें चलानी पड़ी। पिछले एक सप्ताह से रूक रूक कर हो रही बारिश के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है। एक सप्ताह से सूर्य देव के दर्शनों के लिए लोग तरस गए थे। सोमवार को दोपहर एक बजे सूर्य देव के दर्शनों हुए। धूप निकलते ही बच्चों सहित बुजुर्गों ने धूप का आनंद लेने के लिए पार्कों की ओर रुख किया।
मौसम विभाग के अनुसार बेशक मंगलवार को हलकी बारिश की संभावना है लेकिन मौसम का संकेत है कि ठंड और बढ़ेगी। सुबह के समय धुंध का प्रकोप भी रहेगा। आगामी सप्ताह सुबह के समय धुंध रहेगी और रातें ज्यादा ठंडी रहेंगी। शुक्रवार तक बादल छाए रहने की उम्मीद है और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के तक लुढकने का अनुमान है। दस जनवरी को रात का तापमान आठ डिग्री और दिन का तापमान बीस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।