Move to Jagran APP

धान की सीधी बिजाई और पराली की संभाल के लिए किया जागरूक

जिले में कृषि विभाग ने गेहूं की फसल की कटाई से पहले धान की फसल के बारे में आधुनिक कृषि पर आधारित जानकारियां देने के उद्देश्य से विशेष कैंप लगाने का अभियान शुरू किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 06:23 PM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 06:23 PM (IST)
धान की सीधी बिजाई और पराली की संभाल के लिए किया जागरूक
धान की सीधी बिजाई और पराली की संभाल के लिए किया जागरूक

संवाद सहयोगी, रूपनगर : जिले में कृषि विभाग ने गेहूं की फसल की कटाई से पहले धान की फसल के बारे में आधुनिक कृषि पर आधारित जानकारियां देने के उद्देश्य से विशेष कैंप लगाने का अभियान शुरू किया है। इस कड़ी में विभिन्न गांवों में दो-तीन गांवों के किसानों को एकत्रित करते हुए उन्हें जहां पराली की संभाल के बारे में जानकारी दी जा रही है वहीं धान की फसल से किस प्रकार अधिक लाभ कमाया जा सकता है, के बारे में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।

loksabha election banner

कामयाब किसान खुशहाल पंजाब के तहत जिले के मुख्य कृषि अफसर डा. अवतार सिंह के नेतृत्व में ब्लाक के गांव बहरामपुर बेट में आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ धान की सीधी बिजाई के फायदों के बारे में कैंप लगाया गया। इस मौके पर कृषि विकास अफसर डा. गुरकिरपाल सिंह ने किसानों को धान की सीधी बिजाई ड्रिल के साथ करने के लिए प्रेरित किया लेकिन यह भी कहा कि रेतीली जमीन में यह तकनीक कामयाब नहीं है। उन्होंने फसल को बीमारियों व कीड़ों से बचाने संबंधी किसानों के सवालों के जवाब भी दिए। कृषि सूचना अफसर डा. अमरीक सिंह ने किसानों को कृषि विभाग के वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गोबर गैस के महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने बिना जरूरत दवाइयों के स्प्रे से परहेज करने तथा मक्की की फसल से किस प्रकार अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है, के टिप्स भी दिए।

कृषि अफसर डा. राकेश कुमार शर्मा ने किसान उत्पादक संस्था एवं मशीनरी बैंक स्थापित करते हुए कम खर्च पर अधिक उत्पादन करने के लिए भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आठ से दस किसान इकट्ठा होकर ग्रुप बनाते हुए नाबार्ड से सहायता हासिल कर सकते हैं। इस मौके क्षेत्र के कुछ कामयाब किसानों ने अपने तजुर्बे भी सांझे किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.