Move to Jagran APP

गांव ढेर से सिघु बार्डर के लिए जत्था रवाना

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर लगे मोर्चों में किसान लगातार शामिल हो रहे हैं। गांव ढेर से किसान नेता इंद्रजीत सिंह फौजी की अगुआई में 14वां जत्था सिघु बार्डर के लिए रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 06:12 PM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 06:12 PM (IST)
गांव ढेर से सिघु बार्डर के लिए जत्था रवाना
गांव ढेर से सिघु बार्डर के लिए जत्था रवाना

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर लगे मोर्चों में किसान लगातार शामिल हो रहे हैं। गांव ढेर से किसान नेता इंद्रजीत सिंह फौजी की अगुआई में 14वां जत्था सिघु बार्डर के लिए रवाना हुआ।

loksabha election banner

इस मौके पर कुल हिद किसान सभा जिला रूपनगर के प्रधान सुरजीत सिंह ढेर ने कहा कि खेती विरोधी कानूनों के खिलाफ किसानी संघर्ष जारी है। बार्डर पर मोर्चे को पौने छह माह हो गए हैं। मगर मोदी सरकार अभी भी अपनी जिद नहीं छोड़ रही। पिछले चार माह से संयुक्त किसान मोर्चे के नेताओं के साथ कोई बातचीत भी नहीं की जा रही है। इसके कारण देश के लोगों में भारी गुस्सा पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव ढेर और नजदीक के गावों से किसानी मोर्चे में किसान लगातार शामिल हो रहे हैं। गेहूं की कटाई कारण कम हुए किसान एकत्र को अब दोबारा पहले की तरह मजबूत किया जाएगा। इलाके के लोगों द्वारा किसान आंदोलन को पूरा पूरा सहयोग दिया जा रहा है। इस मौके पर बलदेव सिंह अटवाल, प्यारा सिंह बीकापुर, गुरचरन सिंह डोड, अजय गरा, सुशील कुमार, भुपेश कुमार गरा उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.