कंजक पूजन कर लगाया भंडारा
संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब श्रीराम मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा संपन्न हो गई। इस
संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब
श्रीराम मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा संपन्न हो गई। इस मौके युवा मंडल के प्रतिनिधि रजनीश जोशी ने बताया कि इससे पहले मंदिर के मुख्य पंडित द्वारा यज्ञ करवाया गया। उसके बाद कन्या पूजन किया गया फिर भगवान को प्रसाद लगाकर भंडारा शुरू करवाया गया। इस मौके कई प्रकार के प्रसाद बांटे गए। इस मौके महिला मंडल द्वारा सुंदर भजन गाकर संगत को निहाल किया गया। इस मौके मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुनील द्विवेदी, उपाध्यक्ष रजनीश जोशी, युवा मंडल के अध्यक्ष अमित चावला, सरपंच सोमदत्त जोशी, सुरेश मोहन टंडन, मनोहर लाल जोशी, गिरजा शंकर द्विवेदी, ज्ञानचंद भागीरथ, आशुतोष शर्मा, आर्य मित्र, सेठी कौड़ा, अशोक शारदा, सुनील बेदी, अशोक बेदी, प्रिय मोहन टंडन, गुरमीत बावा, पंडित ब्रम्हानंद शर्मा, संजय शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।