Move to Jagran APP

फसलों की सुरक्षा के लिए किसान बने चौकीदार

क्षेत्र के किसान पिछले कई सालों से बेसहारा पशुओं और जंगली जानवरों से परेशान हैं। बेसहारा पशु और जानवर किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं जिसके चलते कई गांवों के किसानों ने अब फसल लगाना ही छोड़ दिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Aug 2020 03:29 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 05:52 PM (IST)
फसलों की सुरक्षा के लिए किसान बने चौकीदार
फसलों की सुरक्षा के लिए किसान बने चौकीदार

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब : क्षेत्र के किसान पिछले कई सालों से बेसहारा पशुओं और जंगली जानवरों से परेशान हैं। बेसहारा पशु और जानवर किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं, जिसके चलते कई गांवों के किसानों ने अब फसल लगाना ही छोड़ दिया है।

loksabha election banner

किसानों ने बताया कि बरसात के मौसम में मक्का की फसल को दाना पड़ना शुरू हो जाता है। इसके साथ ही उनकी मुश्किल काफी बढ़ जाती है । क्योंकि सड़कें पर घूमते यह बेसहारा पशु और सांड खेतों में घूमते रहते हैं, जिससे फसल का काफी नुकसान हो जाता है। इसके अलावा जंगली जानवर जिनमें जंगली सूअर, जंगली नील गाएं भी फसलों को रात के समय काफी नुक्सान करती हैं। किसानों को फसल की चौकीदारी करने के लिए अपने परिवार सहित दिन रात खेतों में गुजारने पड़ता हैं।

किसान चनन्न सिंह बरूवाल, दिलबाग सिंह, मक्खन सिंह, मुख्तयार सिंह, सुच्चा सिंह मस्सैवाल, अवतार सिंह, हरमेश सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान अलग अलग पार्टियों के उम्मीदवारों ने कहा था कि चुनाव जीतने के बाद किसानों के लिए सब्सिडी पर कांटेदार तार मुहैया करवाएंगे और पूरे क्षेत्र को कंटीली तार लगा कर बेसहारा पशुओं और जंगली जानवरों से निजात दिलाएंगे। लेकिन अब तक किसी ने भी इस समस्या का हल निकालने के लिए पहल कदमी नहीं की। किसानों ने बताया कि वह बड़े स्तर पर महंगे भाव की कांटा तार खरीद कर अपने खेतों को नहीं लगा सकते। इस क्षेत्र के किसान जिनका मुख्य पेशा पशु पालन या खेती है। उन्होंने पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा केपी सिंह और लोग सभा मेंबर मनीष तिवाड़ी से मांग करते हैं कि फसलों को बेसहारा और जंगली जानवरों से बचाया जाए और हमें सब्सिडी पर कंटीलीा तार उपलब्ध करवाई जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.