घनौली-ढेरोवाल सड़क बनाने की मांग
शिरोमणि अकाली दल टकसाली नेताओं की बैठक शुक्रवार को घनौली में हुई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Sep 2020 05:23 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 06:10 PM (IST)
संवाद सूत्र, घनौली : शिरोमणि अकाली दल टकसाली नेताओं की बैठक शुक्रवार को घनौली में हुई। इस दौरान जिला महासचिव हरदेव सिंह थली, गुरदीप सिंह, मलिकपुर, सूबा सिंह लोहगढ़ फिड्डे, जसवीर सिंह मलिकपुर, बलजीत सिंह लोहगढ़ फिड्डे, गुरचरन सिंह फौजी अहमदपुर ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से घनौली से ढेरेवाल मार्ग के निर्माण की मांग करते कहा कि पंजाब की सीमा से लगते हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ और बद्दी में विभिन्न फैक्ट्रियां स्थापित हैं। ओद्योगिक क्षेत्र होने के कारण बड़ी संख्या में पंजाब के मजदूर इस मार्ग से आते जाते हैं। जिस कारण दिन रात मार्ग पर भीड़ लगी रहती है। लेकिन सड़क की बुरी हालत के कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें