आउटसोर्स ठेका मुलाजिमों का पक्का मोर्चा जारी
ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा (पंजाब) के बैनर तले मोरिडा-सरहिद बाईपास पर पक्का मोर्चा शनिवार को 67 वें दिन भी जारी रहा।
संवाद सूत्र, मोरिडा: ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा (पंजाब) के बैनर तले मोरिडा-सरहिद बाईपास पर पक्का मोर्चा शनिवार को 67 वें दिन भी जारी रहा। राज्य स्तरीय आपात बैठक के बाद प्रदेश नेताओं वरिदर सिंह मोमी, गुरविदर सिंह पन्नू, जगसीर सिंह भंगू, कुलदीप सिंह बुधेवाल, गुरप्रीत सिंह मौर ने कहा कि पंजाब सरकार का ठेका मुलाजिमों को रेगुलर करने के लिए विधानसभा में पास किया नया एक्ट सभी विभागों के ठेका मुलाजिमों के हितों की अनदेखी कर बनाया गया है। विभागों में ठेका प्रणाली के माध्यम से ठेकेदारों, कंपनियों, सोसायटियों, केंद्रीय योजनाओं सहित अन्य श्रेणियों के तहत लगातार पिछले 15-20 वर्षों से सेवा निभाने वाले लगभग सवा लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को रेगुलर करने से बाहर रखा गया है। पंजाब सरकार ने कानूनों की धज्जियां उड़ाकर पंजाब की जनता और सभी विभागों के ठेका कर्मचारियों के साथ बड़ा धोखा किया है।
ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा (पंजाब) के संघर्ष को तेज करने के लिए अगले तीन दिन पंजाब भर में ठेका कर्मचारियों और परिवारों की संयुक्त जिला स्तरीय बैठकें आयोजित कर तीखे संघर्ष का फैसला किया जाएगा।