Move to Jagran APP

भाखड़ा बांध के निर्माण में बताया जाएगा नेहरू का योगदान: संजय

ब्लॉक काग्रेस नंगल पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर एक कार्यक्रम नंगल में आज आयोजित करेगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 10:17 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 10:17 PM (IST)
भाखड़ा बांध के निर्माण में बताया जाएगा नेहरू का योगदान: संजय
भाखड़ा बांध के निर्माण में बताया जाएगा नेहरू का योगदान: संजय

जागरण संवाददाता, नंगल

loksabha election banner

ब्लॉक काग्रेस नंगल पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस एवं बाल दिवस को समर्पित भव्य कार्यक्रम आज वीरवार को नंगल में आयोजित करेगी। ब्लॉक काग्रेस के प्रधान संजय साहनी, वरिष्ठ नेता अशोक सैनी, पंजाब काग्रेस के महासचिव डा. रविंद्र दीवान, स्थानीय महासचिव उमाकात शर्मा, धीरेंद्र सभ्रवाल आदि ने बताया कि सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह विशेष रूप से उपस्थित हो रहे हैं। उन्होंने बताया गया कि नंगल शहर देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की देन है। उन्होंने ही भाखड़ा बाध का निर्माण करवाकर देश में हरित क्राति लाने का सपना साकार किया है। ऐसे में विशेष रूप से पंडित नेहरू को समर्पित इस कार्यक्रम में करीब 125 छात्र प्रोग्राम प्रस्तुत करके जागरूकता पैदा करेंगे। संजय साहनी ने बताया कि पहली बार बड़े स्तर पर होने जा रहे इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों का मार्गदर्शन करना है, ताकि नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाकर समृद्ध राष्ट्र की संरचना की जा सके। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू भी बच्चों से इसीलिए स्नेह करते थे ,क्योंकि उन्हें पता था कि आने वाला समय हमारे बच्चों यानि नई पीढ़ी के हाथों में जाने वाला है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम पेश करने वाले सभी बच्चों को सम्मानित करके प्रोत्साहित भी किया जाएगा। एक बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने वाले लोगों तथा पार्टी वर्करों को आधुनिक भारत के मंदिर भाखड़ा बाध के बनने से राष्ट्र को हुए फायदे से भी अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल भाखड़ा बाध बनाने के लिए 13 बार खुद नंगल आए थे। निर्माण के तमाम कार्य पंडित नेहरू की देखरेख में ही संपन्न हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.