मोरिडा में अधूरे सीवरेज को मुकम्मल करने के लिए 35 करोड़ की ग्रांट जारी
कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की मोरिडा में अपने रहने के लिए नई बनाई कोठी की ओपनिग मौके रखवाए गए श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए।
संवाद सूत्र, मोरिडा: कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की मोरिडा में अपने रहने के लिए नई बनाई कोठी की ओपनिग मौके रखवाए गए श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। इसके उपरांत भाई मनजिदर सिंह हजूरी रागी श्री फतेहगढ़ साहिब ने आई संगतों को कीर्तन से निहाल किया। इस मौके खजाना मंत्री पंजाब मनप्रीत सिंह बादल, स्पीकर राणा केपी सिंह, कैबिनेट मंत्री अरूणा चौधरी व चेयरमैन जिला योजना बोर्ड मोहाली विजय शर्मा टिकू ने शिरकत की। मौके पर खजाना मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने मोरिडा शहर में अधूरे पड़े सीवरेज को मुकम्मल करने के लिए 35 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की। इसी तरह गांव रसूलपुर में बन रही आइटीआइ के लिए दस करोड़, बेला-रूपनगर रोड के निर्माण के लिए 15 करोड़, बेला निकट सतलुज पर पुल बनाने के लिए 120 करोड़ की भी मंजूरी दे दी गई। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री चनजीत सिंह चन्नी उनके प्यारे मित्र हैं । उन्हें हलका चमकौर साहिब के विकास के लिए कोई भी माली सहायता देने के लिए चन्नी आदेश करेंगे, वह उसे पूरा करने के लिए कोशिश करेंगे। इस मौके पर पूर्व चीफ इंजीनियर मनमोहन सिंह, बंत सिंह कलारां, दर्शन सिंह संधू, चेयरमैन मार्केट कमेटी मोरिडा गुरविदर सिंह ककराली, धर्मपाल थम्मण सिटी प्रधान , तरलोचन सिंह डूमछेड़ी, तरलोचन सिंह पूर्व सरपंच समाणा, रणजोत सिंह जोती, दविदर सिंह मोरिडा, हरजोत सिंह, बलविदर सिंह, हरिदर सिंह मंडेर, जसविदर सिंह जस्सी, नंबरदार रुपिदर सिंह भिरचा, चरनजीत चन्नी उप चेयरमैन मार्केट कमेटी मोरिडा, हरपिदर राणा, हरजिदर सिंह बहबलपुर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।