Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा ने नागरिकता संशोधन कानूने के बारे में किया जागरूक

भाजपा महिला मोर्चा ने अिभियान शुरू करते हुए शहरवासियों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जागरूक किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 11:47 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 06:10 AM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने नागरिकता संशोधन कानूने के बारे में किया जागरूक
भाजपा महिला मोर्चा ने नागरिकता संशोधन कानूने के बारे में किया जागरूक

संवाद सहयोगी, रूपनगर

loksabha election banner

रूपनगर में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा ने विशेष अभियान शुरू करते हुए शहरवासियों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जागरूक किया। अभियान का नेतृत्व करभाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रभारी एवं पार्षद रचना लांबा ने बताया कि आम लोगों को समझाया जा रहा है कि नागरिकता संशोधन कानून देश के हित में है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग इस कानून को लेकर आम लोगों में भ्रम पैदा कर रहे हैं, जो सही नहीं है। इस कानून से किसी भी नागरिक को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एतिहासिक फैसला लेते हुए नागरिकता संशोधन कानून को पास किया है। इस मौके उन्होंने यह भी बताया कि 26 जनवरी 2020 को बाद दोपहर 2.30 बजे रूपनगर के रामलीला मैदान से नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके उनके साथ राधा रावत सहित रितु धीमान, राधा रानी, सरस्वती प्रकाश, नेहा रावत, सरिता भट्ट, इंदू राय, गुड्डी नेगी, निर्मला रानी, गुरविदर कौर, इंदू भंडारी, प्यारी देवी, स्वर्ण कौर व वैशाली सहित मोहन कौर आदि भी हाजिर थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.