कृषि कानूनों के विरोध में आज रोष मार्च निकालेगी बसपा
बहुजन समाज पार्टी विधानसभा हलका चमकौर साहिब की बैठक गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब के बैठक हाल में हलका प्रधान नरिदर सिंह बडवाली की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: बहुजन समाज पार्टी विधानसभा हलका चमकौर साहिब की बैठक गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब के बैठक हाल में हलका प्रधान नरिदर सिंह बडवाली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आज जिला हेडक्र्वाटर रूपनगर में कृषि सुधार कानूनों को रद्द करवाने के लिए निकाले जाने वाले रोष मार्च पर चर्चा की। इस मौके पर राजिदर सिंह ननहेड़िया और नरिदर सिंह बडवाली ने कहा कि बसपा किसानों के आंदोलन की हिमायत करती है। इसलिए आज रोष मार्च में हलका चमकौर साहिब से बड़े काफिले में साथी शामिल होंगे। इस मौके पर कुलदीप सिंह पपराली, हरमेश सिंह फतेहपुर, दर्शन सिंह चमकौर साहब, सरबजीत सिंह पिप्पलमाजरा, सूबेदार सुखदेव सिंह, प्रेम सिंह मोरिडा, गुरविदर सिंह कुक्की, हरनेक सिंह मुगल माजरी, बलजिदर सिंह मामूपुर, गुरनाम सिंह पिप्पलमाजरा, ज्ञानी मोदन सिंह, सज्जन सिंह चमकौर साहिब, बलबीर सिंह सैदपुर, रुलदा सिंह ओइंद, सौदागर सिंह संधूआ व सुरजीत राम लक्खेवाल भी उपस्थित थे।