Move to Jagran APP

लोक लुभावने वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने ठगे लोग

इस समय प्रदेश में हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं। नंगल शहर में ही जगह-जगह चिट्टा बिक रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 10:43 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:10 AM (IST)
लोक लुभावने वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने ठगे लोग
लोक लुभावने वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने ठगे लोग

जागरण संवाददाता, नंगल

loksabha election banner

इस समय प्रदेश में हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं। नंगल शहर में ही जगह-जगह चिट्टा बिक रहा है। नौजवान नशे के चंगुल में फंस कर बर्बाद हो रहे हैं। लोक लुभावने वादे कर सत्ता में आई प्रदेश काग्रेस सरकार ने अभी तक एक भी वादा लोगों से पूरा नहीं किया है। नंगल में कोई भी ऐसा प्रोजेक्ट शुरू नहीं हुआ है, जिससे कहा जाए कि शहर में विकास हुआ हो। यह आरोप भारतीय जनता पार्टी नंगल मंडल के सदस्यों ने प्रदेश सरकार पर लगाए हैं। मंगलवार को आयोजित बैठक के बाद प्रेसवार्ता में नंगल मंडल के प्रधान राजेश चौधरी ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह 11 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे जागरूकता पैदा करने के लिए जिला मुख्यालय रूपनगर में शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा में नंगल के भाजपा वर्कर गर्मजोशी से भाग लेंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने कहा कि तमाम विकास कार्य पूर्व में भाजपा के शासन में पारित हुए प्रोजेक्टों पर ही हो रहे हैं। वर्तमान में एक भी प्रोजेक्ट काग्रेस के शासन में शुरू नहीं हो सका है। ट्रैफिक पुलिस जनहित में ट्रैफिक जाम के लिए सेवाएं प्रदान करने की बजाय वाहन चालकों से पैसे वसूल रही है। भाजपा का पूर्व में सतलुज पार्क में बनाया गया स्वीमिंग पूल बंद पड़ा है। राजेश चौधरी ने कहा कि शहर में अस्पताल भी जरूरत के अनुसार सुविधाजनक नहीं बन सका है। भाजपा ने ही अस्पताल की इमारत खड़ी की थी, अब भाजपा ही सत्ता में आने पर इस अस्पताल को घोषणा के अनुसार सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल का रूप देगी। उन्होंने कहर कि आने वाले दिनों में भाजपा पूरे तथ्यों के साथ नगर कौंसिल में फैले कथित भ्रष्टाचार को उजागर करेगी। उन्होंने स्थानीय विधायक पर भी इलाके की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है और केवल नगर कौंसिल के फंडों पर ही राजनीति की है। भाजपा सत्ता में आते ही शहर का विकास करवाएगी साथ ही नगर कौंसिल की बैठकों में प्रेस मीडिया की एंट्री पर लगा रखी रोक भी हटा कर मीडिया को सम्मान देगी। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी चंद्र कुमार बजाज, डॉ. ईश्वर चंद्र सरदाना, डॉ. राजेंद्र कुमार, रणजीत सिंह लक्की, महेश कालिया, एडवोकेट राकेश मार्कन, भूपेंद्र भिंदा, ठेकेदार हरमनजीत सिंह प्रिंस, मदन लाल सिद्धू, विनोद शर्मा, तिलक राज लक्की, रविंद्र कुमार, अनिल शर्मा, अमित बरारी व नरेश चावला भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.