कर्मचारियों की मांगें मानने में सरकार कर रही बहानेबाजी
आनंदपुर साहिब आनंदपुर साहिब क्षेत्र में पड़ते गंगूवाल पावर हाउस के मुख्य गेट पर भाखड़ा ब्यास इंप्लाइज यूनियन एटक के कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक हुई। इस बैठक के दौरान जत्थेबंदी के सचिव बलवंत ¨सह ने कर्मचारियों को जानकारी देते बताया के बोर्ड की ओर से कर्मचारियों की मांगों को मानने में बहानेबाजी की जा रही है, जिसके का रण कर्मचारियों में गहरा रोष पाया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब
आनंदपुर साहिब क्षेत्र में पड़ते गंगूवाल पावर हाउस के मुख्य गेट पर भाखड़ा ब्यास इंप्लाइज यूनियन एटक के कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक हुई। इस बैठक के दौरान जत्थेबंदी के सचिव बलवंत ¨सह ने कर्मचारियों को जानकारी देते बताया के बोर्ड की ओर से कर्मचारियों की मांगों को मानने में बहानेबाजी की जा रही है, जिसके का रण कर्मचारियों में गहरा रोष पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए चीफ इंजीनियर, जनरेशन, ट्रांसमिशन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, लंबे समय से बकाया इंसेंटिव भी जारी नहीं किया गया। बोर्ड के ऐसे रवैये के मद्देनजर संगठन द्वारा चंडीगढ़ में बोर्ड दफ्तर के समक्ष लगतार भूख हड़ताल शुरू की गई है। इस संघर्ष का गंगूवाल यूनिट भी भरपूर समर्थन करता है।
उन्होंने कहा कि बीबीएमबी चेयरमैन द्वारा फरवरी 2017 को गंगूवाल पावर हाउस में मशीनें चलाने पर पुरस्कार के रूप में कुछ यूनिट घोषित किए गए थे। वह भी अभी तक कर्मचारियों को नहीं मिले। इस बैठक को संबोधित करते वरिष्ठ उप-प्रधान बलवीर ¨सह ने कहा कि यदि बोर्ड द्वारा उनकी मांगों नहीं माना गया तो संघर्ष को और भी तेज किया जाएगा।