गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव पर करवाया समागम, कीर्तन से संगत को किया निहाल
भगत रविदास जी का 644 वें प्रकाश पर्व विभिन्न स्थानों पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया। दिन भर संगत ने रविदास वाणी का आनंद लिया।
जागरण संवाददाता, रूपनगर : भगत रविदास जी का 644 वें प्रकाश पर्व विभिन्न स्थानों पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया। दिन भर संगत ने रविदास वाणी का आनंद लिया। शहर का मुख्य समागम मोहल्ला चंद्रगढ़ की धर्मशाला में करवाया गया। इस मौके पर सुबह श्री सहज पाठ साहिब के भोग डाले गए। इसके उपरांत धार्मिक दीवान सजाया गया। संत अवतार सिंह हेड दरबार टिब्बी साहिब वालों ने संगत को भगत रविदास जी के जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा भगत रविदास जी के प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार भाग सिंह, चेयरमैन शमशेर सिंह राय की अगुआई में प्रशंसनीय कार्य किए जा रहे हैं। श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा के चेयरमैन और पूर्व विधायक शमशेर सिंह राय ने पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा केपी सिंह की तरफ से धर्मशाला के हाल का निर्माण के लिए 10 लाख रुपये का फंड देने का एलान किया। इस मौके पर सभा के प्रधान जत्थेदार भाग सिंह ने समूह संगत का धन्यवाद किया। इस मौके पर संगत के लिए चाय पकौड़े और गुरु का लंगर अटूट बांटा गया। इस मौके पर बाबा हरदीप सिंह मुख्य प्रबंधक गुरुद्वारा बाबा सतनाम जी नंगल चौक रूपनगर, गुरुद्वारा सिंह सभा रूपनगर के प्रधान अमरजीत सिंह सत्याल, पार्षद इंद्रपाल सिंह राजू सत्याल, पार्षद गुरमीत सिंह रिकू, पार्षद जसपिदर कौर पिका, परमिदर पिका, पूर्व पार्षद गुरविदर सिंह मोटू, महासचिव रजिदर सिंह पप्पू चंदड़, कोषाध्यक्ष हरचरन सिंह, कामरेड गुरदेव सिंह बागी, कांग्रेसी नेता मदन सिंह बैंस, अमरजीत सिंह, सुखविदर सिंह, कामरेड गुरदेव सिंह बागी, राजेश्वर लाली, परमजीत सिंह सुपरिटेंडेंट, प्रेम सिंह टुकर, करम सिंह टुकर, बीबी प्रीतम कौर भ्योरा, मंगल प्रकाश भट्टी प्रधान वाल्मीकि सभा, डा.राजेश कुमार बग्गण, चरनजीत सिंह भाटिया, बीबी जसवंत कौर, बलदेव सिंह कौर, गुरजीत सिंह लाडल, गुरमुख सिंह चंदड़, हनी बैंस मौजूद थे।