21 में से 20 वार्डो में शिअद ने मनोनीत किए प्रधान
रूपनगर शिरोमणि अकाली दल बादल के भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद रूपनगर शहर में दल की मजबूती के लिए रूपनगर के पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने सियासी पैंतरा खेल दिया है।
जागरण संवाददाता, रूपनगर: शिरोमणि अकाली दल बादल के भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद रूपनगर शहर में दल की मजबूती के लिए रूपनगर के पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने सियासी पैंतरा खेल दिया है। डा. दलजीत सिंह चीमा ने नगर कौंसिल चुनावों के मद्देनजर शहर के 21 वार्डों में से 20 वार्डों में प्रधान नियुक्त कर दिए हैं। इसके अलावा बूथ स्तर पर इंचार्ज और कमेटियां भी गठित कर दी हैं। अब तक अकाली दल बादल और भाजपा गठबंधन से नगर कौंसिल चुनाव समेत विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव लड़ते आए हैं। इस बार पहली बार होगा कि दोनों पार्टियों को अपने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने होंगे। शिअद के उपाध्यक्ष डा. दलजीत सिंह चीमा ने 20 वार्डों के प्रधानों का ऐलान कर उन्हें सिरोपा डालकर सम्मानित किया। इस मौके पर डा. चीमा ने कहा कि शहर में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए हर वार्ड में प्रधान नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा शहर में 37 बूथों के इंचार्ज और हर बूथ की 11 सदस्यीय कमेटी, पांच सदस्यीय महिला विग और पांच सदस्यीय यूथ विग गठित किया गया है।
इन्हें थमाई वार्ड प्रधान की कमान वार्ड नंबर एक से साहिब सिंह, दो से भगत सिंह लक्की, तीन से जगतार सिंह, वार्ड नंबर चार से हरी नारायण सिंह, वार्ड नंबर पांच से सेवा सिंह, छह से गुरजीत सिंह पप्पू, सात से रणजीत सिंह खट्टू, आठ से बलजीत सिंह गिरन, नौ से सोनी बेगड़ा व वार्ड नंबर 10 से दमनप्रीत सिंह सेठी को प्रधान बनाया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 11 से परगट सिंह सत्याल, वार्ड नंबर 12 से तेजिदरपाल सिंह गोल्डी भाटिया, 16 से कंवलजीत सिंह ओबराय, 17 से मोहन सिंह, 18 से जसवंत सिंह स्वराज माजदा, वार्ड नंबर 19 से मनमोहन सिंह पप्पू और वार्ड नंबर 20 से रूपिदर सिंह ढींगरा को प्रधान नियुक्त किया गया है।
11 सदस्यीय कमेटियों ने की बैठक वार्ड नंबर दो, तीन, चार व पांच की 11 सदस्यीय कमेटियों की बैठकें भी हुई। इनमें शहरी प्रधान परमजीत सिंह माक्कड़, रणजीत सिंह राणा, हरजीत कौर, करनैल सिंह तंबड़, मनजिदर सिंह धनोआ, मनिदरजीत सिंह साहनी, चौधरी वेद प्रकाश, मनप्रीत सिंह गिल व कुनाल वशिष्ठ भी शामिल हुए।