संदोआ पर हमले को लेकर आप आक्रामक, मुख्य आरोपित पकड़ से बाहर
रूपनगर में आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर हमले काे लेकर आप ने आक्रामक रूप अपना लिया है। आप के कार्यकर्ता राज्यभर में प्रदर्शन कर रहे हैं।
जेएनएन, रूपनगर/चंडीगढ़। रेत खनन माफिया द्वारा आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर हमले के विरोध में आप आक्रामक तेवर दिखा रही है। दूसरी ओर, हमला के मुख्य आरोपित अजविंदर सिंह और बचितर सिंह अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रूपनगर के साथ-साथ राज्य के कई जिलों में प्रदर्शन किया। आप नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार को कोसा। शुक्रवार के बाद शनिवार काे भी अाप का विरोध जारी है। शनिवार को भी कई जगहों पर आप के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।
खैहरा ने रूपनगर में फूंका सरकार का पुतला, बोले-माफिया के आगे बेबस कैप्टन
पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष सुखपाल खैहरा की अगुआई में पार्टी विधायकों ने राज्यपाल बीपी सिंह बदनौर से मिल कर सूबे में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। नेता विपक्ष सुखपाल खैहरा की अगुआई में आप नेताओं ने शुक्रवार को रूपनगर में सिविल सचिवालय के सामने महाराजा रणजीत सिंह बाग में धरना दिया। धरने के बाद पार्टी नेताओं ने सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन भी किया।
प्रदर्शन में जैतो के विधायक जगदेव सिंह, महलकलां से विधायक कुलवंत सिंह महल कलां और विधायक बुध राम भी मौजूद थे। खैहरा ने कहा विधायक संदोआ पर खनन माफिया के हमले से साफ हो गया कि पंजाब बुरे दौर में से गुजर रहा है। कैप्टन अमरिंदर ङ्क्षसह की सरकार बुरी तरह फेल हो चुकी है। खनन माफिया पिछली बादल सरकार की देन है।
'बादलां ने पंजाब नू बादलां ने रज्ज के लुटिया। रेत माफिया, लैंड माफिया, केबल माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया, सैंड माफिया पैदा कीते।' अब कैप्टन अमरिंदर सिंह भी माफिया को खत्म करने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। कपूरथला और नवांशहर में कैप्टन ने अवैध खनन को हेलिकॉप्टर में बैठकर देखा और ट्वीट किया लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हुई।
विधायक संदोआ पर पैसे मांगने के लगाए गए आरोप झूठे हैं। जो लोग हत्या के मामले में उम्रकैद काट रहे हों वे कुछ भी बोल सकते हैं। जो फोटो विधायक के साथ अजविंदर सिंह की दिखाई जा रही है तो ऐसी फोटो तो बड़े बादल, छोटे बादल के साथ कई लोगों की हैं।
मजीठिया की पगड़ी उतरती तो पंथ खतरे में आता
खैहरा ने कहा कि अकाली नेता विक्रम ङ्क्षसह मजीठिया की पगड़ी उतर दी जाती तो अकाली दल द्वारा पंथ खतरे में है, की दुहाई देना शुरू कर देना था, लेकिन यहां सियासत की जा रही है।
सोमवार को राज्य स्तरीय धरना : बलवीर सिंह
आप के पंजाब सह कन्वीनर डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि 25 जून सोमवार को पार्टी महाराजा रणजीत ङ्क्षसह बाग में राज्य स्तरीय धरना देगी। विधायक संदोआ पर हमले के विरोध में सभी जिलों बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब, नवांशहर, मोगा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब आदि जिलों में पार्टी वर्करों ने सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
-------
चन्नी की खैहरा को नसीहत, हमले पर राजनीति न करें
तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत ङ्क्षसह चन्नी ने रूपनगर में कहा कि विधायक संदोआ पर हमला गलत है। इस घटना में कोई राजनीति नहीं है। आप नेताओं को भी इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए। खैहरा अपने विधायक के साथ कंधे से कंधा लगाकर खड़े हों बेकार की बयानबाजी न करें।
-------
अजविंदर व बचितर सिंह 36 घंटे बाद भी गिरफ्त से बाहर
आप के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर बेईहारा के पास सतलुज दरिया में हमला करने के मुख्य आरोपित वारदात के 36 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपित अजविंदर सिंह बेईहारा और बचितर सिंह भाओवाल ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वीरवार को विधायक संदोआ से मारपीट की थी और पगड़ी उतार दी थी।
गिरफ्तार किए मनजीत सिंह, अमरजीत सिंह, जसविंदर सिंह गोल्डी को पुलिस ने शुक्रवार को आनंदपुर साहिब अदालत में पेश किया। सिविल जज गुरप्रीत कौर ने तीनों आरोपितों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड पर भेजे गए तीनों आरोपितों से आइजी (सिक्योरिटी) एसके सिंह ने आनंदपुर साहिब थाने में पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार आइजी ने आरोपितों से पूरे मामले के बारे में पूछा और संदोआ के सुरक्षा कर्मियों की भूमिका की जानकारी ली। हालांकि आइजी ने कहा कि यह रूटीन की पूछताछ थी।
जारी है छापामारी : एसएसपी
रूपनगर के एसएसपी राज बचन सिंह संधू का कहना है कि आरोपित अजविंदर सिंह और बचितर सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-----