कोरोना से 56 साल की महिला की मौत, 14 नए केस
जिले में शुक्रवार को कोरोना के 14 नए केस सामने आए हैं। दूसरी तरफ मोरिडा के 56 साल की महिला की पीजीआइ चंडीगढ़ में मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, रूपनगर : जिले में शुक्रवार को कोरोना के 14 नए केस सामने आए हैं। दूसरी तरफ, मोरिडा के 56 साल की महिला की पीजीआइ चंडीगढ़ में मौत हो गई। ये महिला छह अगस्त को चंडीगढ़ पीजीआइ में शुगर की बीमारी की वजह से दाखिल थी, जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। जिले में 31 लोग कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
सिविल सर्जन डॉ.एचएन शर्मा ने बताया कि जिले में 26669 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 25722 लोगों के कोरोना टेस्ट नेगेटिव आ चुका है।
शुक्रवार को मिले केसों में रूपनगर शहर में 42 और 52 साल की महिला और 26-26 साल के दो युवक, 16 साल का युवक और 21 साल का युवक, 41 साल की महिला, भरतगढ के 42 साल की महिला और 15 साल की युवती, कीरतपुर साहिब में 58 साल की महिला, 33 साल का युवक, 50 साल का युवक और 45 साल का युवक और 52 साल का पुरुष कोरोना पाजिटिव आए हैं।