पीएम मोदी के जन्मदिन पर लगाया खूनदान कैंप
आनंदपुर साहिब प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा रूपनगर के प्रधान जीवन महासचिव अजय मैहंदली उपप्रधान सतबीर सिंह राणा की अध्यक्षता में गांव अगमपुर में खूनदान कैंप लगाया गया।
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा रूपनगर के प्रधान जीवन ,महासचिव अजय मैहंदली, उपप्रधान सतबीर सिंह राणा की अध्यक्षता में गांव अगमपुर में खूनदान कैंप लगाया गया। इसमें 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कैंप में पहुंचे जिला रूपनगर भाजपा के प्रधान जतिदर सिंह अठवाल और भाजपा के सीनियर नेता डॉ परमिदर शर्मा ने कैंप लगाने के लिए समूह भाजपा नेताओं और वर्करों का धन्यवाद किया। इस मौके पर मनोहर लाल जिला प्रधान किसान मोर्चा भाजपा, मुकेश नड्डा, दविदर वर्मा, महेश कालिया महासचिव भाजपा मंडल नंगल, विकास, हितेश व संजीव घई भी उपस्थित थे।