पराली जलाने पर दो दिन में 34 किसानों पर मामला दर्ज
पुलिस ने सोमवार को 12 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, रूपनगर:आखिरकार पुलिस और प्रशासन ने पराली जलाने वाले किसानों पर सख्ती का रुख अपना लिया है। रूपनगर में पराली जलाने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को 12 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगलवार को जिलेभर में 22 किसानों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई हैं। दो दिन में जिले में 31 एफआइआर दर्ज की गई हैं। आरोपितों में से सदर पुलिस स्टेशन में दर्ज दो मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि बाकी मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपितों के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के उल्लंघन के आरोप में आइपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है। दर्ज मामलों में मोरिडा के काईनौर चौक, सदर मोरिडा पुलिस ने थाने के इलाके में, चमकौर साहिब के गांव खोखर व रसीदपुर के रास्ते में किसानों द्वारा पाबंदी के बावजूद पराली जलाने के आरोप में अज्ञात किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं आनंदपुर साहिब के गांव निक्कूवाल में रविदर सिंह पुत्र किशन सिंह, नंगल के गांव नानगरां में रजिदर कुमार पुत्र सुखदेव सिंह निवासी बाबे राजपूत बस्ती, सिघ भगंवतपुर पुलिस के गांव गोसला में पम्मा पुत्र जीत सिंह निवासी सीहोंमाजरा, कीरतपुर साहिब में दरिया बेली के निकट स्वर्ण सिंह पुत्र मनसा राम निवासी बेली, कीरतपुर साहिब के गांव डाढी के बलविदर सिंह पुत्र करतारा सिंह, सदर रूपनगर के गांव ख्वासपुरा में कुलदीप सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी ख्वासपुरा पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं भाखड़ा नहर अहमदपुर गांव के निकट जोगिदर पासवान पुत्र राम पासवान निवासी गांव अलीपुर, नूरपुरेबदी के गांव मुन्ने के बस अड्डा के समीप बलजिदर सिंह पुत्र बलबीर सिंह वासी मुन्ने गांव में, गांव चनौली में अवतार सिंह पुत्र राम सिंह निवासी सरां के खिलाफ अपने खेतों में धान की पराली को जलाने के आरोप में जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के उल्लंघन के आरोप में धारा 188 के एफआइआर दर्ज की है। एसएसपी रूपनगर स्वपन शर्मा ने कहा कि जिले में पाबंदी के बावजूद पराली जलाने से हो रहे प्रदूषण को लेकर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा लगाई गई पाबंदी का उल्लंघन करने के आरोपितों पर सख्ती की जा रही है। पराली जलाना पर्यावरण और मानव स्वस्थ्य के लिए हानिकारक है, इसलिए किसान भाईयों को पराली जलाने से परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी पराली जलाने को लेकर पुलिस सजग रहेगी।