मोरिडा के 20 परिवार शिअद में शामिल
मोरिडा कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब मोरिडा के करीब 20 परिवार कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल हो गए।
संवाद सूत्र, मोरिडा
कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब मोरिडा के करीब 20 परिवार कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल हो गए। जुगराज सिंह मानखेड़ी ने बताया कि वीरवार को पार्षद राजिदर कौर और पार्षद जगपाल सिंह जौली के नेतृत्व में शिअद बादल सर्कल मोरिडा की बैठक हुई। इस बैठक के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब बीबी सतवंत कौर संधू और हलका इंचार्ज चमकौर साहब पूर्व एआइजी हरमोहन सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की। इस मौके बलराज वशिष्ट, महिदर कौर, बहादुर सिंह, पवन अत्री, विनोद कुमार, राजेश भाटिया, विजय कुमार आदि कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए शिअद बादल में शामिल हो गए। इस मौके हलका इंचार्ज हरमोहन सिंह ने शिअद में शामिल हुए कांग्रेसी परिवारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड वासियों की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। इस मौके सिटी प्रधान मेजर हरजीत सिंह कंग, दलजीत सिंह चलाकी, जगविदर सिंह पंमी, सुरजीत सिंह ताजपुर, मनदीप सिंह रौणी आदि उपस्थित थे।