युवा कांग्रेस ने सीएए के विरोध में शुरू की बाइक रैली
समाना युवा कांग्रेस ने सीएए के विरोध में रैली निकाली। युवा कांग्रेस के समाना के प्रधान मनु शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों युवा बाइक पर रवाना हुए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 12:09 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 12:09 AM (IST)
जेएनएन, समाना : युवा कांग्रेस ने सीएए के विरोध में रैली निकाली। युवा कांग्रेस के समाना के प्रधान मनु शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों युवा बाइक पर रवाना हुए। उन्होंने बताया कि बाइक रैली शुक्रवार को खटकड़कलां से शुरू होकर नवांशहर, बलाचौर, रोपड़, खरड़, कुराली, लांडरा से होते हुए सोहाना (मोहाली) के गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगी। इस दौरान प्रदेश के लोगों को सीएए के विरोध करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर मंगत मवी, बिन्नी बाक्सर, संगर शर्मा, हैपी वर्मा, मनी शर्मा, विशाल शर्मा, संजू मेहरा सहित कई युवा शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें