पिल्लर गिरने से मजदूर घायल
शहर की मेन रोड पर एक दुकान में करवाए जा रहे निर्माण के समय पिल्लर गिरने से एक मजदूर जख्मी हो गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 12:13 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 06:29 AM (IST)
जेएनएन, समाना : शहर की मेन रोड पर एक दुकान में करवाए जा रहे निर्माण के समय पिल्लर गिरने से एक मजदूर जख्मी हो गया। मेन रोड पर सुरिदर कुमार नामक व्यक्ति की दुकान में निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान छत के नीचे पिल्लर लगाए गए थे, लेकिन अचानक एक पिल्लर के खिसकने से छत नीचे गिर गई। इस हादसे में निर्माण कार्य में लगे गांव बघरौल निवासी एक मजदूर दर्शन सिंह छत के मलबे के नीचे दब गया। इस हादसे में दर्शन सिंह के सिर और टांगों पर गंभीर चोट आने से उसे इलाज के लिए समाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें