महिला से छेड़छाड़ व जान से मारने की दी धमकियां, केस दर्ज
राजपुरा (पटियाला) शंभू पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के अलावा जान से मारने की धमकियां देने पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 12:14 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 12:14 AM (IST)
संस, राजपुरा (पटियाला) : शंभू पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के अलावा जान से मारने की धमकियां देने पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि कथित आरोपित परेशान करने अलाव शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता रहता था। करीब दो सप्ताह पूर्व शिकायतकर्ता अपने दूसरे घर जा रही थी तो आरोपित ने अकेला देखकर अश्लील हरकतें करने लगा। लेकिन शोर मचाने पर आरोपित फरार होने में सफल हो गया। जिस पर पुलिस ने आरोपित कुलदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें