Move to Jagran APP

दहेज और बेटी होने पर महिला पर होते थे जुल्म, विवाहिता ने जहर निगल दी जान

विवाहिता को शादी के बाद से ही दहेज को लेकर परेशान किया जाने लगा था। बाद में उसे बेटी होने पर और भी जुल्म सहने पड़ रहे थे। ऐसे में तंग आकर उसने जगर निगलकर जान दे दी।

By Ankit KumarEdited By: Published: Sun, 22 Oct 2017 02:02 PM (IST)Updated: Sun, 22 Oct 2017 02:02 PM (IST)
दहेज और बेटी होने पर महिला पर होते थे जुल्म, विवाहिता ने जहर निगल दी जान
दहेज और बेटी होने पर महिला पर होते थे जुल्म, विवाहिता ने जहर निगल दी जान

जेएनएन, पटियाला। विवाहिता को ससुराल में शादी के बाद से ही लगातार परेशान किया जा रहा था। पहले दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट होती थी। इसके बाद बेटी पैदा होने पर सितम किये जाने लगे। इससे तंग आकर महिला ने जहर खाकर जान दे दी। 

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक बेअंत कौर की शादी हरविंदर सिंह से हुई थी। बेअंत के मायके वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया और शादी की। शादी के कुछ दिन बाद बेअंत को परेशान किया जाने लगा। जबकि उसका पति हरविंदर सिंह भी नशेड़ी निकाला। इससे वह तनाव में थी। उसके मायके वालों ने भी ससुराल वालों को पंचायत के माध्यम से समझाया। लेकिन ससुराल वालों के जुल्म लगातार जारी रहे।

यह भी पढ़ें: महिला को सुनसान जगह पर ले गया तांत्रिक, फिर साथी संग मिल किया गैंगरेप

जब बेअंत ने लड़की को जन्म दिया तो उसे ज्यादा परेशान किया जाने लगा। इससे आहत बेअंत ने 17 अक्टूबर को जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसे मोहाली अस्पताल में भर्ती कराय गया। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद घनौर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। इस मामले में पुलिस ने बेअंत कौर के भाई सुखजीत सिंह निवासी गांव रोहड़ जगीर की शिकायत पर आरोपी पति हरविंदर सिंह, सास ऊषा रानी और ससुर गुलाब सिंह निवासी गांव हरपाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी हरविंदर सिंह व गुलाब सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन आरोपी सास फरार बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: भारत-पाक के बीच यात्रियों की संख्या घटी, कारोबार प्रभावित
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.