Move to Jagran APP

अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, खुद जहर पीकर आत्महत्या की

पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति इस कदर अंधा हो चुका था कि उसने अपने तीन बच्चों के सामने ही पत्नी को कुल्हाड़ी से बंद कमरे में काट डाला। भीम ¨सह नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी आशा रानी को कुल्हाड़ी से कत्ल करने के बाद खुद भी जहर पीकर आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 12:38 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 12:38 AM (IST)
अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, खुद जहर पीकर आत्महत्या की
अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, खुद जहर पीकर आत्महत्या की

जागरण संवाददाता, पटियाला, पातड़ां : हैलो पुलिस अंकल जी, छेती आजो मम्मी-डैडी फेर लड़ रहे ने.. मदद के लिए यह शब्द पातड़ां में रहने वाली 16 साल की काजल नाम की लड़की ने पातड़ां सिटी थाना के मुंशी से वीरवार सुबह ढाई बजे कही। जिसके बाद उक्त बच्ची ने थाना इंचार्ज से भी फोन पर बात की तो थाना इंचार्ज खुद बच्ची के घर पर पहुंचे लेकिन तब-तक काफी देर हो चुकी थी। तब-तक पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से बंद कमरे में काट डाला था। खिड़की पर खड़े बच्चे चिल्लाते रहे कि मम्मी को छोड़ दो, झगड़ा बंद कर दो। बच्चों को पुकार को अनसुना करते हुए भीम ¨सह नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी आशा रानी को कुल्हाड़ी से कत्ल करने के बाद खुद भी जहर पीकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची थाना इंचार्ज के पास लाश कब्जे में लेने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था क्योंकि उन्हें पहुंचने में देरी हो चुकी थी। मृतकों की पहचान भीम ¨सह (37) व उसकी पत्नी आशा रानी उम्र करीब 35 साल के रूप में हुई है। भीम ¨सह हरियाणा के गांव के परसाह उचाना मंडी जिला जींद का रहने वाला था, जो पिछले करीब अठारह साल से पातड़ां मे रह रहा था। लंबे समय से शक कर रहा था भीम ¨सह

loksabha election banner

घटना के अनुसार भीम ¨सह की शादी 17 साल पहले आशारानी के साथ हुई थी। पातड़ां की अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान पर भीम ¨सह पल्लेदारी (मजदूरी) का काम करता था। परिवार में तीन बच्चे जिसमें दो लड़कियां काजल (16) और कोमल (15) लड़का अमनदीप ¨सह (13) हैं। भीम ¨सह पिछले काफी समय से अपनी पत्नी आशारानी पर एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का शक करता था, जिस वजह से घर में झगड़ा रहने लगा। कई बार पंचायती व पारिवारिक तौर पर समझौता भी हुआ। यही नहीं मामला पुलिस थाने में भी कई बार गया, जहां दोनों को समझाकर वापिस भेजा गया। यही नहीं पुलिस ने मदद के लिए बच्चों को अपना नंबर भी नोट करवा दिया कि यदि दोनों पति-पत्नी फिर से झगड़ा करेंगे तो पुलिस को सूचना दे दी जाए। प्लान बनाकर किया कत्ल

बुधवार रात भीम ¨सह अपने बच्चों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में गया हुआ था, यहां से वह अकेला जल्दी वापिस घर आ गया। भीम के आने के कुछ देर बाद मे उसकी पत्नी और बच्चे भी वापिस आ गए। बच्चे अपने कमरे में जाकर सो गए और दोनों पति-पत्नी अपने कमरे में चले गए। इसके बाद भीम ¨सह ने बच्चों के कमरे को बाहर से कुंडी लगा दी और 2:30 बजे के करीब भीम ¨सह व उसकी पत्नी के बीच झगड़े की आवाज सुनकर बच्चे उठ गए। बच्चों ने दरवाजा बंद देख खिड़की से पिता को चिल्लाकर झगड़ा रोकने को कहा लेकिन भीम ¨सह ने कमरे में छुपाकर रखी कुल्हाड़ी के साथ अपनी पत्नी के सिर के पर वार कर दिया। तीन चार वार उसकी गर्दन व पीठ पर किए, जिस वजह से आशारानी ने तड़पते दम तोड़ दिया। भीम ¨सह ने कमरे में पहले से ही जहरीली वस्तु रखी थी, जिसे पत्नी के कत्ल के बाद निगल लिया।

कमरा बंद होने की वजह से बेबस हुए तीनो बच्चों यह सबकुछ होता अपनी आखों देखते रहे। मदद के लिए मुंशी व थाना इंचार्ज का दिया नंबर नहीं आया काम

मां व पिता की मौत पर रोती काजल ने बताया कि उसने झगड़े के समय मुंशी के नंबर कई बार फोन काल की लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने कुछ देर बाद दोबारा से मुंशी को फोन किया तो उन्होंने फोन काल अटेंड की और झगड़े के बारे में बताते हुए मदद मांगी। थाना के इंचार्ज को भी काल कर दी लेकिन पुलिस सही समय नहीं आई, जिस वजह से उनकी आंखों के सामने ही मम्मी-डैडी मर गए। काजल ने बताया कि उसने अपने दादा-दादी को भी फोन किया था लेकिन उन्होंने भी फोन नहीं उठाया। नशा नहंीं करता था भीम सिंह : मदन लाल

धानक बिरादरी के मदनपाल खटकड़ ने कहा कि इन दोनों की लड़ाई पहले भी बहुत बार हुई है और हम इनको समझा कर झगड़े को टाल देते थे। उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं पता था कि बात यहां तक पहुंच जाएगी। भीम ¨सह जो मजदूरी कर कर अपने बच्चों का पेट भर रहा था वह कोई भी नशा तक नहीं करता था। उसने इतनी भयानक घटना को अंजाम दे दिया। इसके बारे में अभी भी यकीन नहीं होता है और वह तो बहुत ही शरीफ लड़का था। कत्ल का मामला दर्ज कर फाइल बंद कर दी है: दरबारा ¨सह

थाना सिटी प्रभारी दरबारा ¨सह ने कहा कि परिवार में पहले भी झगड़ा होता रहता था क्योंकि भीम ¨सह अपनी पत्नी पर शक करता था। जानकारी मिलते ही वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए थे क्योंकि बच्चीने खुद काल की थी। थाने में मुंशी रात के समय इधर-उधर होगा तो फोन अटेंड नहीं कर पाया होगा लेकिन बाद में मुंशी ने फोन काल रिसीव की थी। इस मामले में बच्ची काजल के बयानों पर उसके पति भीम ¨सह के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर फाइल बंद कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.