फतेहगढ़ साहिब में दो और मौतें, 12 महिलाओं सहित 26 पॉजिटिव
फतेहगढ़ साहिब जिले में कोरोना से दो और मौतें होने के बाद स्वास्थ्य विभाग व सिविल प्रशासन की चिता बढ़ गई है।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : जिले में कोरोना से दो और मौतें होने के बाद स्वास्थ्य विभाग व सिविल प्रशासन की चिता बढ़ गई है। शुक्रवार को मोहाली के इंडस अस्पताल में भर्ती जिले के रहने वाले दोनों मरीजों ने दम तोड़ा। गांव महदियां के 73 वर्षीय पुरुष और बीबीपुर खेड़ा की 77 वर्षीय महिला की मौत हुई। वहीं, 12 महिलाओं सहित 26 केस पॉजिटिव आए हैं। सिविल सर्जन डॉ. सुरिदर सिंह ने बताया कि अब तक 435 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि 172 एक्टिव केस हैं। छह लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आज आए केसों में गांव अजनाली का 23 वर्षीय व्यक्ति, बेहला वाला मोहल्ला सरहिद की 25 वर्षीय महिला, अफसर कॉलोनी सरहिद की 48 वर्षीय महिला, स्टाफ नर्स पीजीआइ की 38 वर्षीय, गांव बोरा का 37 वर्षीय व्यक्ति, गांव ऊंचा जटाना की महिला समेत पांच लोग, हवारा का 50 वर्षीय व्यक्ति, एसडीएम ऑफिस बस्सी पठाना का 50 वर्षीय व्यक्ति, जरखेला मोहल्ला बस्सी पठाना का 55 वर्षीय व्यक्ति, बस्सी पठाना की 55 वर्षीय महिला, एसडीएम ऑफिस बस्सी पठाना का 25 वर्षीय व्यक्ति, शास्त्री नगर मंडी गोबिदगढ़ की महिला व पुरुष, गुरु नानक कॉलोनी मंडी गोबिदगढ़ की 70 वर्षीय महिला, अमलोह के वार्ड छह की तीन महिलाएं व एक पुरुष, अंन्निया रोड अमलोह की दो महिलाएं व दो पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते कहा कि जिन लोगों के टेस्ट पॉजिटिव आए है, उनके संपर्क में आने वाले खुद टेस्ट करवाए ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।