स्व. राजीव गांधी का बलिदान दिवस मनाया
देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का 2
जेएनएन, समाना : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का 28वां बलिदान दिवस मनाया गया। कांग्रेस नेता हीरा जैन के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस वर्करों ने मरहूम नेता स्व. राजीव गांधी के चित्र पर फूलमालाएं भेंट कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर हीरा जैन ने स्व. राजीव गांधी को देश में औद्योगिक क्रांति और दूरसंचार का संस्थापक बताया और युवा वर्ग तथा महिलाओं को सियासत में लाने का विशेष प्रयास किया। इसके अलावा उन्होंने मतदान की आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने का कार्य भी किया। उन्होंने कहा कि देश में पंचायती राज को मजबूत बनाने के लिए विशेष बिल पास कराया। पंजाब, जम्मू कशमीर और तामिलनाडु में शांति स्थापित कर आतंकवादियों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। स्व. राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए अपना बलिदान दिया। हीरा जैन ने कहा कि अगर आज राजीव गांधी जीवित होते तो देश की तस्वीर कुछ और होती। इस अवसर पर सुरेश गोगिया, सुनील बब्बर, अत्तर चंद, कृष्ण मलकाना, जीतराम, राज कुमार, अरविद विक्की, दविदर सिंह, हरमीत सिंह, शैली बांसल, ज्ञान चंद, नरेश पप्पु, पंकज शर्मा, सोमनाथ, जैलदार सिंह, अजय कुमार, पुनीत जैन, विशाल कुमार और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप