कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
बनूड (पटियाला) रक्षाबंधन पर बेटी को मिलकर बाइक पर चंडीगढ़ से लौट रहे व्यक्ति को पीछे से आ रही तेजरफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
जेएनएन, बनूड (पटियाला) : रक्षाबंधन पर बेटी को मिलकर बाइक पर चंडीगढ़ से लौट रहे व्यक्ति को पीछे से आ रही तेजरफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति को ज्ञान सागर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार कार को महिला चला रही थी, जो हादसे के बाद मौके से गाड़ी समेत फरार हो गई। लोगों ने गाड़ी का पीछा किया और गाड़ी को टोल प्लाजा अजीजपुर के पास से बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस ने ऋषिकेश के मृतक के भाई तेजिदर की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जीरकपुर का रहने वाला था मृतक
आइओ बलजिदर सिंह ने कहा कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड पर राजीव मल्होत्रा पुत्र बलदेव कृष्ण बुड़ैल सेक्टर 45 चंडीगढ का पता लिखा था। आइओ ने कहा कि एड्रेस पर सर्च करने पर पता चला कि मृतक दो साल पहले जीरकपुर शिफ्ट हो गया था। राजीव चंडीगढ़ में ऐनक की शॉप पर काम करता था।
बेटी को मिलकर लौट रहा था घर
रक्षाबंधन पर शादीशुदा बेटी को मिलकर राजपुरा साइड से जीरकपुर लौट रहा था। इस दौरान गांव जंगपुरा के पास दोपहर तीन बजे के करीब हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतक का पत्नी से तलाक हो चुका है। तीन बच्चों में एक पत्नी और एक दादा के पास रहता है।