पंजाब के वरिष्ठ IAS वरुण रुजम के ससुर की राजपुरा में गोली मारकर हत्या
मार्कफेड के एमडी वरुण रुजम के ससुर की राजपुरा के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। रुजम के ससुर सरवन सिंह कार से जा रहे थे।
By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 04:42 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 10:10 PM (IST)
जेएनएन, पटियाला। पंजाब के वरिष्ठ आइएएस अफसर मार्कफेड के एमडी वरुण रुजम के ससुर की राजपुरा के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त रुजम के ससुर सरवन सिंह कार से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मारी। घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंच गई है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पटियाला रेंज के आइजीपी एएस राय ने बताया कि मामले की जांच की रही है। सरवन सिंह के परिवार के लोग व नजदीकी रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच रहे हैं। हत्या क्यों और किसने की अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें