Move to Jagran APP

चंडीगढ़ के 130 रूटों पर आज से चलेंगी पीआरटीसी की बसें

पटियाला पंजाब के शहरों से चंडीगढ़ आने-जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है कि 16 सितंबर से पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) की 130 बसें चलेंगी ।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 12:00 AM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 12:00 AM (IST)
चंडीगढ़ के 130 रूटों पर आज से चलेंगी पीआरटीसी की बसें
चंडीगढ़ के 130 रूटों पर आज से चलेंगी पीआरटीसी की बसें

सुरेश कामरा, पटियाला

loksabha election banner

पंजाब के शहरों से चंडीगढ़ आने-जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है कि 16 सितंबर से पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) की 130 बसें चलेंगी । उक्त बसें पंजाब के नौ डिपो से चंडीगढ़ के लिए चलेंगी जो अपने रूट के शहरों से होती हुई वहां पहुंचेंगी और चंडीगढ़ से पंजाब के शहरों के लिए भी बसें जाएंगी। पीआरटीसी के नौ डिपो से चंडीगढ़ के लिए 130 रूट है, जबकि अन्य रूटों पर मौजूदा समय पीआरटीसी की 575 बसें चल रहीं हैं। ये हैं नौ डिपो

पीआरटीसी के पंजाब में नौ डिपो हैं जिनमें पटियाला, बठिडा, लुधियाना, फरीदकोट, कपूरथला, बरनाला, संगरूर, बुढलाडा सहित चंडीगढ़ शामिल है। 22 मार्च से लगे लॉकडाउन से लेकर अब पीआरटीसी की बसें चंडीगढ़ रूट के लिए बंद थीं, जबकि अन्य रूटों के लिए सात मई को चालू की जा चुकी हैं। अब पीआरटीसी की 575 बसें पंजाब के भीतर एक जिले से दूसरे जिले तक चल रहीं हैं। चूंकि चंडीगढ़ में पंजाब के काफी लोग नौैकरी के सिलसिले में भले वो सरकारी कर्मचारी हों या फिर प्राइवेट मुलाजिम के अलावा काफी संख्या में व्यापारी वर्ग अप-डाउन करता है, परंतु कोरोना वायरस के चलते यह रूट फिलहाल बंद था। फिलहाल इस रूट पर प्रत्येक बस अपनी क्षमता के मुताबिक आधी सवारियां लेकर जाएंगी। ये रूट चालू होंगे

संगरूर से चंडीगढ़ के लिए 10 बसें चलेंगी। पहला समय सुबह 4.50, अंतिम समय 6.30 बजे।

-- बठिडा से चंडीगढ़ वाया संगरूर 15 बसें। पहला समय सुबह 4.54, अंतिम समय 6.00 बजे।

-- बठिडा से चंडीगढ़ वाया मानसा आठ बसें। पहला समय सुबह 5.10, अंतिम समय 2.37 बजे।

-- बुढलाडा से चंडीगढ़ 14 बसें। पहला समय सुबह 4.10, अंतिम समय सुबह 11.30 (सामान्य) शाम 6.30 बजे (एटरकंडीशन)

-- फरीदकोट से चंडीगढ़ 22 बसें। पहला समय सुबह 5.00, अंतिम समय 4.50 बजे।

-- कपूरथला से चंडीगढ़ आठ बसें। पहला समय सुबह 5.00, अंतिम समय सुबह 10.37 बजे।

-- बरनाला से चंडीगड़ 11 बसें। पहला समय सुबह 5.10 अंतिम समय 5.25 बजे।

-- पटियाला से चंडीगढ़ 50 बसें। पहला समय सुबह 5.30 अंतिम समय 6.30 बजे।

-- लुधियाना से चंडीगढ़ के लिए तीन बसें। पहला समय सुबह 7.30 अंतिम समय 4.00 बजे।

-- चंडीगढ़ से पंजाब के अलग अलग शहरों के लिए 49 रूटों पर बसें चलेंगी। सुबह 3.40 पर सबसे पहली बस पटियाला के लिए चलेगी जबकि अंतिम बस रात 8.10 बजे भी पटियाला के लिए चलेगी। पंजाब के लोगों को मिलेगी सुविधा : केके शर्मा

उक्त रूटों पर बसें चलने से न केवल पंजाब के लोगों का चंडीगढ़ जाने व वहां से वापस आने का लाभ मिलेगा। वहीं, पीआरटीसी की खड़ी बसें भी वर्किंग में आ जाएंगी। अब 575 अलग रूटों के लिए बसें चल रहीं हैं। 16 सितंबर से 130 रूटों के लिए और बसें चलाई जा रहीं हैं। पीआरटीसी की 1100 बसों में से अब 700 से अधिक बसें चलने लगेंगी। इससे पीआरटीसी को वित्तीय लाभ भी होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.