देशभगत स्कूल में जन्माष्टमी पर झांकियां पेश की
अमलोह देशभगत ग्लोबल स्कूल में जन्माष्टमी पर्व मनाया।
संवाद सूत्र, अमलोह : देशभगत ग्लोबल स्कूल में जन्माष्टमी पर्व मनाया। पहली से पांचवीं के छात्रों ने श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा पहनी और छठी से दसवीं कक्षा के छात्रों ने भजनों और झांकियों का प्रदर्शन किया। श्रीकृष्ण के जीवन की कहानी और जन्माष्टमी के महत्व का वर्णन किया। अध्यक्ष डॉ. जोरा सिंह ने कहा का भगवान कृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है और इस दिन को पूरे भारत में बड़े उत्साह और उपवास रखकर मनाया जाता है, भोजन वितरित किया जाता है और मिठाइयां बांटी जाती है। प्रार्थना की जाती है, भजन गाए जाते हैं, रात्रि विघ्न और कृष्ण के दर्शन किए जाते हैं। ये त्योहार हमें अपने देश की संस्कृति से जोड़ते हैं। ये सभी त्योहार चाहे राष्ट्रीय, धार्मिक या मौसमी हमारे जीवन में समृद्धि लाते हैं और समुदाय की भावना को मजबूत करते हैं। त्योहार हमें एक राष्ट्र के रूप में एकजुट करते हैं। प्रिसिपल नेहा ढल्ल ने श्री कृष्ण के जीवन के विभिन्न पहलुओं, दही हांडी उत्सव के बारे में बताया।