तीसरी शादी करने के बाद दहेज मागने वाले पर केस
दो शादियां करने के बाद झूठ बोलकर तीसरी शादी करके दहेज मांगने वाले पर केस दर्ज किया गया है।
जागरण संवाददाता, पटियाला : दो शादियां करने के बाद झूठ बोलकर तीसरी शादी करके दहेज मांगने वाले पर केस दर्ज किया गया है। यह मामला सिविल लाइन थाना पुलिस ने हिमानी ठाकुर निवासी शमशेर सिंह स्ट्रीट किताब बाजार की शिकायत पर उसके पति मलकीत सिंह निवासी अर्बन एस्टेट फेज तीन पर दर्ज किया है।
हिमानी के अनुसार आरोपित के साथ उसकी शादी सितंबर 2017 को हुई थी। शादी के समय आरोपित ने यह बताया कि उसकी पहले एक शादी हुई थी, जिसके बाद वह अलग हो गए थे। शादी के समय परिवार ने काफी खर्च किया और करीब बीस लाख रुपये खर्च हुए थे। शादी के बाद फिर से उसका पति दहेज के लिए परेशान करने लगा तो घर में झगड़े होने लगे। इस दौरान ही पता चला कि उसके पति मलकीत की पहले दो शादियां हो चुकी है और एक बच्चा भी है। जिस वजह से उसने पुलिस को शिकायत कर दी।