लड़की को गैर कानूनी ढंग से रखने पर केस
थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से लड़की को हिरासत में रखने पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 05:41 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 05:41 PM (IST)
जेएनएन, नाभा (पटियाला) : थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से लड़की को हिरासत में रखने पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। लड़की के पिता ने थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 19 साल की बेटी 26 फरवरी को सुबह 10 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। जिसकी काफी तलाश करने पर उन्हें पता चला कि आरोपित सतनाम सिंह पुत्र राज कुमार निवासी रामदासिया मोहल्ला बौड़ां गेट, नाभा ने उसकी बेटी को अवैध रूप से हिरासत में रखा हुआ है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें