Move to Jagran APP

शिकायत के बावजूद पुलिस का अवैध कालोनी काटने वालों पर एक्शन नहीं

पुडा द्वारा अवैध कालोनियां काटने वाले सात कालोनाइजरों के खिलाफ पुलिस को भेजी शिकायत पर 15 दिन के बाद एक्शन नहीं लिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 08:09 AM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 08:09 AM (IST)
शिकायत के बावजूद पुलिस का अवैध 
कालोनी काटने वालों पर एक्शन नहीं
शिकायत के बावजूद पुलिस का अवैध कालोनी काटने वालों पर एक्शन नहीं

जागरण संवाददाता, पटियाला : पुडा द्वारा अवैध कालोनियां काटने वाले सात कालोनाइजरों के खिलाफ पुलिस को भेजी शिकायत पर 15 दिन के बाद एक्शन नहीं लिया गया है। विभाग के अधिकारियों ने खत लिखते हुए एसएसपी को इस बारे में जानकारी दी है लेकिन अभी एक भी कालोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते कालोनाइजरों के हौसले इस कदर बढ़ चुके हैं कि वे तेजी से अवैध कालोनियां काट रहे हैं। हालात यह हैं कि अवैध कालोनी काटने वालों ने सनौर रोड, मेन रोड सूल्लर के अलावा शहर के आसपास इलाके में कालोनियां काट दी हैं। इन कालोनियों के बारे में पुलिस को एक पत्र लिखकर जानकारी दी गई है, जिस पर कार्यवाही का इंतजार किया जा रहा है।

loksabha election banner

निगम के हद के बाहर के इलाके में काटी जाने वाली अवैध कालोनियों पर पुडा द्वारा कार्यवाही की जाती है। पिछले कुछ समय इन इलाकों में कालोनाइजरों द्वारा अवैध कालोनियां काटकर सरकार को चूना लगाया जा रहा है। पुडा द्वारा अवैध कालोनियों को लेकर हाल ही में एक सर्वे करवाया गया था। इस दौरान पुडा के दायरे में 13 कालोनियां अवैध पाई गई थी। इन कालोनाइजरों को पुडा ने 30 दिन का समय देकर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा था। जिसके बाद सिर्फ पांच, छह कालोनाइजरों ने ही पुडा को अपना जवाब भेजा था लेकिन बाकी के कालोनाइजरों ने जवाब देने के बजाय अवैध कालोनियां काटने का सिलसिला जारी रखा है। जिसके बाद पुडा ने इन कालोनाइजरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस विभाग को पत्र भेजा था। पुडा ने तो सर्वे करवाकर अवैध कालोनियां काटने वाले कालोनाइजरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस विभाग को खत लिखा था। अब अगली कार्रवाई पुलिस विभाग ने करनी है। इस बारे में रिमाइंडर लेटर भी भेजेंगे। इस दौरान अगर कोई कालोनाइजर पुडा के दायरे में कालोनी काटता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ईशा सिंघल, एस्टेट अफसर, पुडा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.